Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
बादाम का आटा विटामिन ई और अन्य एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो कैंसर, मधुमेह, स्ट्रोक और हृदय रोग जैसी गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।
डायबिटीज कंट्रोल करे बादाम का आटा (Almond Flour to Control Diabetes)
बादाम का आटा खाना डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना थोड़ी मात्रा में सेवन करने वाले को कभी भी डायबिटीज नहीं होगी। इसका कारण यह है कि बादाम में मैग्नीशियम भरपूर होता है। मैग्नीशियम ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है और इंसुलिन बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा बादाम के आटे में कार्बोहाइड्रेट्स कम होते हैं, जबकि फाइबर और हेल्दी फैट ज्यादा होता है। इसलिए भी बादाम का आटा डायबिटीज के रोगी के लिए वरदान है। टाइप-2 डायबिटीज के रोगियों को रोजाना बादाम के आटे का सेवन करना चाहिए।
बादाम का आटा दूर करे दिल की बीमारी (हार्ट अटैक) का खतरा (Almond Flour For Heart)
बादाम का आटा खाने वाले को हार्ट अटैक, हार्ट फेल्योर, स्ट्रोक आदि बीमारियों का खतरा बहुत कम हो जाता है। दरअसल बादाम का आटा शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है। दिल के मरीजों के लिए बादाम हमेशा फायदेमंद समझा जाता रहा है। इसलिए हार्ट के रोगियों को अपनी डाइट में बादाम का आटा शामिल करना चाहिए।
ब्लड प्रेशर और वजन कंट्रोल करे (Almond Flour to Control Weight and Blood Pressure)
बादाम का आटा शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, इसलिए ये हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। कई शोध बताते हैं कि शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने के कारण भी ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है। बादाम के आटे में मैग्नीशियम भरपूर होता है इसलिए हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी बादाम के आटे का सेवन करना चाहिए।
बादाम का आटा खाने से वजन भी कम होता है, क्योंकि इसमें फाइबर ज्यादा होता है और हेल्दी फैट होता है।
| --------------------------- | --------------------------- |