healthplanet.net

Posted on

चेहरे पर पित्त बढ़ने के लक्षण-Pitta dosha symptoms on skin :-

1. ड्राई स्किन

पित्त दोष होने पर त्वचा ज्यादा ड्राई हो जाती है। इसके कारण त्वचा ड्राई हो जाती है। इसके कारण त्वचा पर जलन,स्केलिंग,सूजन और संक्रमण हो सकता है। ये त्वचा के पोर्स को ब्लॉक करती है और स्किन पर नमी की कमी का कारण बनती है। ऐसे में आहार और जीवन शैली इसे और प्रभावित करती है।

2. एक्जिमा

एक्जिमा पित्त दोष वाले लोगों को ज्यादा होता है। ये एक ऐसी स्थिति है जो आपकी त्वचा को लाल और खुजलीदार बनाती है। यह बच्चों में आम है लेकिन किसी भी उम्र में हो सकता है। एटोपिक जिल्द की सूजन लंबे समय तक चलने वाली होती है और समय-समय पर दोबारा आ जाती है। यह अस्थमा या हे फीवर के साथ हो सकता है। ऐसे में पित्त दोष को संतुलित करना बेहद जरूरी है।

3. रोसैया

रोसैया (Rosacea) एक सामान्य त्वचा की स्थिति है जो आपके चेहरे को पूरी तरह से प्रभावित करती है। ये ब्लड सर्कुलेशन की कमी से और बढ़ता है। ये चेहरे पर दाने का कारण बनते हैं जिसमें कि कई बार दानों मेंमवाद भी भर जाते हैं। ये संकेत कभी भी भड़क सकते हैं और फिर थोड़ी देर में चले भी जाते हैं। ये रह-रह कर आपको परेशान कर सकता है।

4. चेहरे में रेडनेस और सूजन

चेहरे में रेडनेस और सूजन का ज्यादा होना भी पित्त दोष बढ़ने का लक्षण है। इसमें चेहरा ज्यादा लाल हो जाता है। दरअसल, जिन लोगों के चेहरे पर रह-रह कर सूजन आ जाती है या फिर रेडनेस आ जाती है, उनमें ये पित्त बढ़ने के कारण हो सकती है।

5. रह-रह कर पित्त एलर्जी होना

रह-रह कर एलर्जी होना भी पित्त दोष बढ़ने का लक्षण है। पित्त एलर्जी अक्सर तब होती है जब एक एलर्जेन के गर्म, तेज गुण त्वचा के संपर्क में आते हैं और इसके परिणामस्वरूप रक्त प्रवाह में प्रवेश करते हैं। ये स्किन पर कई प्रतिक्रियाओं के रूप में नजर आते हैं जैसे पित्ती, चकत्ते, खुजली, एलर्जी, सूजन आदि।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info