healthplanet.net

Posted on

ज्यादा ठंड क्यों लगती है-Causes of feeling more cold in hindi
1. आयरन की कमी

आयरन की कमी वाले लोगों को बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा ठंड लग सकती है। दरअसल, जब शरीर में आयरन की कमी होती है तो शरीर में खून बनना कम हो जाता है और यही खून की कमी के कारण बनता है। ये खून की कमी ज्यादा ठंड लगने का कारण बन सकती है। इसके अलावा गर्भवती या पीरियड्स के दौरान भी लोगों को ज्यादा ठंड महसूस हो सकती है।

2. विटामिन की कमी

पोषक तत्वों की कमी से भी एनीमिया हो सकता है। विटामिन बी -12 और फोलिक एसिड की कमी वाले लोगों में भी ज्यादा ठंड लगने की समस्या हो सकती है।

3.ब्लड सर्कुलेशन की कमी

शरीर का ब्लड सर्कुलेशन जब प्रभावित होता है तो शरीर ठंडा पड़ने लगता है। जिन लोगों का ब्लड सर्कुलेशन कम रहता है उन लोगों को ज्यादा ठंड लग सकती है। ऐसी स्थिति में धमनियां संकुचित हो जाती हैं, जिससे आपके अंगों में रक्त का प्रवाह कम हो जाता है और आपको बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा ठंड लग सकती है।

4. पानी की कमी

पानी की कमी के कारण भी आपको ज्यादा ठंड लग सकती है। दरअसल, शरीर में पानी की कमी ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करती है, खून की कमी का कारण बन सकती है और इस वजह से आपको ज्यादा ठंड लग सकती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info