Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
मोटे होने के लिए क्या खाना चाहिए घरेलू उपाय-
1. दूध पिएं
दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें हेल्दी फैट, कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट होता है। इसलिए अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में दूध को जरूर शामिल करें। दूध पीने से मांसपेशियों को बनाने में मदद मिलती है। इसमें प्रोटीन भी होता है, जो आपका वजन बढ़ाता है और मसल्स गेन में मदद करता है। वजन बढ़ाने वाले लोग नाश्ते में और सोते समय दूध पी सकते हैं। आप चाहें तो दूध को अधिक हेल्दी बनाने के लिए इसमें ड्राई फ्रूट्स या केला आदि भी मिला सकते हैं।
2. चावल खाएं
मोटा होने या वजन बढ़ाने के लिए आप चावल को भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। चावल में कार्ब्स और कैलोरी अधिक होती है। इससे आपको शरीर में कैलोरी बढ़ाने में मदद मिलती है और वेट गेन होता है। वजन बढ़ाने वाले लोग चावल में घी, मक्खन आदि मिलाकर खा सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो चावल की खिचड़ी भी बनाकर खा सकते हैं। इसमें मूंगफली, तिल और अंडा या पनीर आदि मिला सकते हैं।
3. आलू खाएं
आलू खाकर भी आप मोटे हो सकते हैं। इसलिए अगर आप दुबले-पतले और कमजोर हैं, तो अपनी डाइट में आलू को शामिल कर सकते हैं। आलू में कार्ब्स, कैलोरी और स्टार्च होता है, जो वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। मोटा होने के लिए आप आलू को उबाल लें, इसमें काला नमक और काली मिर्च का पाउडर डालकर खा लें। रोजाना डाइट में आलू शामिल करके आप अपना वजन बढ़ा सकते हैं। आलू वजन बढ़ाने में मददगार हो सकता है।
4. मछली
अगर आप नॉनवेज खाते हैं, तो अपनी डाइट में मछली शामिल कर सकते हैं। मछली न सिर्फ स्वाद में अच्छी लगती है, बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। मछली में विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य सभी जरूरी पोषक तत्वों पाए जाते हैं। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी रेगुलर डाइट में मछली शामिल कर सकते हैं। वेट गेन करने के लिए आप टूना, सैल्मन आदि मछलियों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
5. साबुत अनाज
साबुत अनाज वजन बढ़ाने में आपकी काफी मदद कर सकते हैं। साबुत अनाज में अच्छे कार्ब्स होते हैं, जो वजन बढ़ा सकते हैं। आप कार्ब्स को बैलेंस करने के लिए अंडे, मांस, पनीर जैसे प्रोटीन को भी साबुत अनाज से बनी रोटियों के साथ ले सकते हैं। आप चाहें तो वेट गेन करने के लिए होल ग्रेन सैंडविच और पास्ता भी खा सकते हैं। साबुत अनाज खाने से आपको मोटा होने में मदद मिल सकती है।
| --------------------------- | --------------------------- |