Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
शिशु की बहती नाक को रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
च्चों को जुकाम होने पर नाक बंद होना या नाक बहने की शिकायत हो जाती है जो पैरेंट्स के लिए भी चिंता का विषय होता है। नाक को साफ करने के लिए शिशु या बच्चे कुछ नहीं कर पाते हैं और अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अनुसार, चार साल से कम उम्र के बच्चे को डॉक्टर के पर्चे के बिना मिलने वाली खांसी और जुकाम की दवाएं नहीं देनी चाहिए।
वहीं, 4 से 6 साल के बच्चों को भी ये दवाएं देने के लिए मना किया जाता है। इनकी वजह से शिशु को साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, इसलिए बच्चों में बहती नाक को रोकने के लिए घरेलू उपायों का इस्तेमाल सुरक्षित रहता है।
लेटना
लेटने से शिशु की नाक में कंजेशन और बढ़ सकता है। इससे उसे सोने में भी दिक्कत हो सकती है। शिशु के शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊंचा कर के लिटाएं। इससे कंजेशन कम करने में मदद मिल सकती है।
पेट्रोलियम जैली
नाक के लगातार गीले रहने की वजह से बच्चे को नाक में दर्द महसूस हो सकता है और इसकी वजह से उसकी स्किन पर भी जलन हो सकती है। इस हिस्से को सुरक्षित रखने के लिए पेट्रोलियम जैली की एक परत लगाएं। बच्चे को वेपर रब न लगाएं क्योंकि इसकी वजह से जलन या सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
शिशु की सरसों के तेल से करेंगी मालिश तो हड्डियां होंगी मजबूत, जान लें मालिश का तरीका
अदरक और शहद
बहती नाक को ठीक करने के लिए अदरक और शहद बहुत असरकारी नुस्खा है। अदरक का एक टुकड़ा लें और उसे घिसकर उसका रस निकाल लें। अब इसमें शहद मिलाएं और इस मिश्रण काे बच्चे को दिन में दाे से तीन बार लें।
सरसों का तेल
बच्चों की बहती नाक को रोकने के लिए सरसों का तेल भी अच्छा उपाय है। सरसों के तेल को हींग, लहसुन की कली और अजवाइन के साथ हल्का गर्म कर लें। इससे शिशु की पीठ और छाती की मालिश करें। एक दो बार मालिश करने से ही शिशु को आराम मिल जाएगा।
खाने के नाम पर मुंह बनाता है बच्चा तो ये डाइट देगी पोषण
नारियल तेल और कपूर
शिशु में बहती नाक से छुटकारा पाने का सबसे असरकारी उपाय नारियल तेल और कपूर भी है। नारियल तेल में कपूर डालकर गर्म करें। इस तेल को शिशु की छाती, पीठ और गर्दन पर लगाएं। इससे न सिर्फ नाक में जमा कफ साफ होगा बल्कि बहती नाक भी रुकेगी और बच्चा चैन की नींद ले पाएगा।
जायफल
बहती नाक को बंद करने के लिए जायफल के साथ दूध प्रभावशाली नुस्खा है। एक चुटकी जायफल में कुछ चम्मच दूध डालें। इसे उबालकर हल्का ठंडा होने दें। अब इसे शिशु की पीठ पर लगाएं। ये बंद नाक से तुरंत राहत दिलाता है।
| --------------------------- | --------------------------- |