Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
पाइल्स में कौन सी सब्जी नहीं खानी चाहिए? जानें डॉक्टर से
Vegetables to Avoid in Piles: पाइल्स या बवासीर की समस्या में कुछ सब्जियों का सेवन नुकसानदायक माना जाता है, जानें इनके बारे में।
Vegetables to Avoid in Piles: बवासीर या पाइल्स एक गंभीर बीमारी है। इस समस्या में खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। बवासीर की समस्या में गलत चीजें खाने से मरीज की परेशानियां बढ़ जाती हैं और इसकी वजह से ब्लीडिंग, दर्द आदि बढ़ जाता है। कभी-कभी बवासीर या पाइल्स से जूझ रहे मरीज कुछ ऐसी सब्जियों का सेवन कर लेते हैं जिसकी वजह से दर्द और ब्लीडिंग बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। बवासीर की समस्या में ज्यादा देर से पचने वाली और बहुत ज्यादा फाइबर वाली सजियों का सेवन करना नुकसानदायक माना जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि पाइल्स में कौन सी सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए।
बवासीर में कौन सी सब्जी न खाएं?- Which Vegetable to Avoid in Piles?
बवासीर की समस्या में कम मसालेदार भोजन और जल्दी पचने वाली सब्जियों का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इस समस्या में गरिष्ठ भोजन करने से मरीज की परेशानियां बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ. एस के पांडेय के मुताबिक बवासीर की समस्या में इन सब्जियों का सेवन करने से बचना चाहिए-
1. मिर्च
मिर्च का सेवन बवासीर की समस्या में बहुत नुकसानदायक माना जाता है। मिर्च खाने से बवासीर में मरीज को दर्द और जलन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा बहुत ज्यादा मिर्च खाने से आपको मल त्याग करने में परेशानी होगी।
2. बीन्स खाने से बचें
बवासीर की समस्या में बीन्स का सेवन भी करने से बचना चाहिए। बीन्स पचने में ज्यादा समय लेता है और इसकी वजह से आपको कई परेशानियों होती है।
3. कटहल की सब्जी
कटहल की सब्जी खाने से भी बवासीर की समस्या में मरीज की समस्या बढ़ सकती है। कटहल की सब्जी भी पचने में बहुत ज्यादा समय लेती है और इसकी वजह से भी मरीज की परेशानियां बढ़ सकती हैं।
4. मशरूम
बवासीर की समस्या में कुछ लोगों को मशरूम खाने से एलर्जी हो सकती है। इसकी वजह से कुछ लोगों को एलर्जी और अपच की समस्या हो सकती है।
5. फूलगोभी का सेवन
फूलगोभी भी बवासीर के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। दरअसल फूलगोभी में मौजूद कुछ तत्व गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकते हैं। इसकी वजह सूजन और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
बवासीर की बीमारी में मरीज को जल्दी पचने वाले और कम मसालेदार भोजन का सेवन करना चाहिए। इस समस्या में असंतुलित जीवनशैली और अनहेल्दी फूड्स का सेवन बहुत नुकसानदायक होता है।
| --------------------------- | --------------------------- |