healthplanet.net

Posted on

Health Tips: बलगम का रंग बताता है शरीर में छुपी गंभीर बीमारियों का हाल, डॉक्‍टर से जानें इनका मतलब :-

सफेद रंग का बलगम है टीबी की वजह-

सफेद रंग के बलगम की वजह टीबी, अस्थमा सीओपीडी और आईएलडी जैसी समस्या हो सकती है। हालांकि आईएलडी के मरीजों बलगम की समस्या नहीं होती, लेकिन अगर उन्हें सफेद बलगम आ रहा है तो इसका मतलब है कि कोई समस्या और भी है। कुल मिलाकर सफेद बलगम की समस्या शरीर में पैदा होती है जब आपको हल्के इंफेक्शन की समस्या हो, जैसे खांसी जुकाम आदि।

पीला या हरे रंग का बलगम

इस तरह का बलगम तब देखने को मिलता है जब किसी व्यक्ति को इंफेक्शन है। आमतौर पर टीबी की स्थिति अधिक खराब होने पर भी हरे या पीले रंग का बलगम आता है। इसके अलावा जो लोग लंबे समय से स्मोकिंग के आदी हैं, उन्हें भी यह समस्या हो सकती है। अगर आपको भी अपने बलगम का रंग हरा या पीला दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। इस समस्या की गहनता से जांच करने के लिए डॉक्टर आपके बलगम की जांच कर सकते हैं।

साइनसाइटिस की समस्‍या है गोल्डन बलगम

अगर बलगम अधिक चिपचिपा गाढ़ा और पीला होने लगे तो यह साइनोसाइटिस की समस्या हो सकती है। इस तरह की समस्या शरीर में तब होती है जब नाक में मोल्ड स्पोर्स जैसे इंफेक्शन की समस्या हो।

लाल या गुलाबी रंग का बलगम

अगर आपका बलगम लाल या गुलाबी रंग का होने लगे तो आपको सावधान होने की आवश्यकता है। ऐसा तब होता है जब आपकी रक्त वाहिकाओं से खून निकल रहा हो। यह तभी होता है जब आपकी नाक की सतह या तो बहुत रूखी हो या फिर टूटी हो।

काले रंग का बलगम आमतौर पर उन लोगों को होता है जिनके फेफड़ों में अधिक मात्रा में धुआं भर गया हो। इसका मतलब है कि या तो आप बहुत ज्यादा स्मोक करते हैं या फिर आप बहुत प्रदूषित जगह पर सांस लेते हैं। इसके अलावा यह क्रोनिक साइन संक्रमण के लक्षण भी हो सकते हैं। इस स्थिति में आपको बिना समय गंवाएं डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
क्‍यों निकलता है काला बलगम

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info