Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
थूक मिश्रित श्लेष्मा एवं अन्य पदार्थ जो श्वसन नाल से मुंह के रास्ते निकाले जाते हैं, बलगम या कफ (Sputum) कहलाते हैं। बलगम, फेफड़ों के काफी अन्दर से निकाला जाने वाला गाढ़ा पदार्थ होता है न कि मुंह या गले के अन्दर का पतला थूक। बलगम का संबन्ध रोगग्रस्त फेफड़े, स्वांस नली एवं ऊपरी श्वसन नाल में हवा के आवागमन से है।
फेफड़ों में बलगम बढ़ाते हैं ये आहार :-
1. फल और सब्जियां
वैसे तो सभी फलों और सब्जियों में प्राकृतिक रूप से पोषक तत्व पाए जाते हैं और ये आपकी सेहत के लिए फायदेमंद भी होते हैं। मगर इनमें से कुछ चीजों का सीमित मात्रा में सेवन करना ठीक रहता है। आमतौर पर आलू, पत्ता गोभी, केला, मक्का और कॉर्न से बने दूसरे प्रोडक्ट्स आपके फेफड़ों में म्यूकस यानी बलगम को बढ़ा सकते हैं।
2. ब्रेकफास्ट के आहार
इसी तरह ब्रेकफास्ट में खाए जाने वाले कुछ आहार जैसे- ब्रेड, पास्ता, सीरियल्स, अंडे, योगर्ट, मक्खन (बटर), चीज़ और आइसक्रीम के ज्यादा सेवन से भी फेफड़ों में बलगम बढ़ता है। इसलिए इनका सेवन भी आपको कम मात्रा में करना चाहिए।
3. पेय पदार्थ (Beverages)
कुछ पेय पदार्थ भी बलगम बढ़ाने के लिहाज से आपके लिए खतरनाक हो सकते हैं। आमतौर पर चाय, कॉफी, सोडा और शराब का सेवन आपके शरीर के लिए ज्यादा मात्रा में घातक माना जाता है। ये सभी पेय पदार्थ बलगम की मात्रा भी बढ़ाते हैं और शरीर की इम्यूनिटी घटाकर आपको कोरोना वायरस के खतरे के और करीब ले जाते हैं।
4. अन्य आहार
इन सभी चीजों के अलावा भी कई आहार हैं, जो आपका बलगम बढ़ा सकते हैं। इनमें लाल मांस (Red Meat), मीठी चीजें (sugary desserts) और सोयाबीन से बने प्रोडक्ट्स (soy products) आदि शामिल हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |