healthplanet.net

Posted on

बच्चों में मोटापे से हो सकती हैं ये 5 बीमारियां :-

1-हाइपरटेंशन और कोलेस्ट्रॉल (Hypertension And Cholesterol In Hindi)

वे बच्चे, जो मोटे होते हैं यानी कि जिनके शरीर पर अधिक चर्बी जमा हो जाती है उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और तो और हाई कोलेस्ट्रॉल की भी शिकायत होती है। ये दोनों ही चीजें आगे चलकर ह्रदय समस्याओं का कारण बनती है।

2-डायबिटीज (Diabetes In Hindi)

मोटापा टाइप-2 डायबिटीज के जोखिम को बढ़ाने का काम करता है। ये इंसुलिन रेजिस्टेंस का कारण बन सकता है। इंसुलिन वही हार्मोन है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करता है। जब मोटापे की वजह से इंसुलिन रेजिस्टेंस की स्थिति पैदा हो जाती है तो ब्लड शुगर सामान्य के मुकाबले ज्यादा रहना लगता है और आप डायबिटीज का शिकार हो जाते हैं।

3-जोड़ों की समस्याएं (Joint Problems In Hindi)

क्या आप जानते हैं कि मोटापे की वजह से जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। जी हां, मोटापा आपके घुटनों को प्रभावित करता है और आपको चलने या फिर कोई भी दूसरी गतिविधि करने पर जोड़ों में दर्द हो सकता है। इतना ही नहीं ये किसी व्यक्ति ओस्टियोअर्थराइटिस का भी शिकार बना सकता है।

4-स्लीप एपनिया (Sleep Apnoea In Hindi)

वे लोग, जो मोटे होते हैं उनमें स्लीप एपनिया की शिकायत भी होती है, जो कि एक गंभीर नींद विकार है, जिसकी वजह से सांस लेने में मुश्किल होती है। रात के वक्त इस स्थिति के कारण सोना तक मुश्किल हो जाता है और आपको दिन में नींद आने लगती है। इसकी वजह से आपको खर्राटे भी आने लगते हैं। मोटे बच्चों में अस्थमा जैसी सांस से जुड़ी परेशानी का भी खतरा होता है।

5-डिप्रेशन (Depression In Hindi)

मोटापे के शिकार लोगों को डिप्रेशन, एंग्जाइटी, तनाव और झुंझलाहट रहती है। उनका आत्म विश्वास कम होता है, जिसकी वजह से वो चिढ़चिढ़ा, नर्वस और अकेला महसूस करते हैं। इसकी वजह से सामाजिक संबंध कमजोर होने लगते हैं और मोटे होने के कारण वह घर पर रहना पसंद करते हैं। यही वजह है कि मोटे बच्चे शर्मिंदा महसूस करते हैं और उन्हें प्रताड़ना का भी शिकार होना पड़ता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info