healthplanet.net

Posted on

बच्चों में फंगल इंफेक्शन के क्या कारण होते हैं?

कई बार छोटे बच्चों की त्वचा पर लाल चकत्ते, रैशेज और खुजली जैसी समस्याएं होने लगती है। शुरुआती दौर में पेरेंट्स इसे आम समस्या समझकर इग्नोर करते है लेकिन यह बच्चों में फंगल इंफेक्शन के कारण हो सकता है। फंगल इंफेक्शन बच्चों की त्वचा, बालों, मुंह और हाथ-पैर में हो सकता है। इसके अलावा शिशुओं में, जो मां के दूध का सेवन करते है। उनमें ये समस्या मुंह में हो सकती है। इसके लिए कई कारण जिम्मेदार होते हैं लेकिन अगर समय रहते इस परेशानी को खत्म नहीं किया जाता है, तो ये आपके बच्चे के लिए परेशानी और गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इस लेख में हम आपको फंगल इंफेक्शन के कारण, लक्षण, प्रकार और सावधानियों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए हमने बात की गुड़गांव के आर्टेमिल अस्पताल के पीडियाट्रीशियन डॉ राजीव छाबड़ा से।
बच्चों में फंगल इंफेक्शन के कारण

फंगल इंफेक्शन का प्रमुख कारण कमजोर इम्यून सिस्टम होता है, जिसके कारण बच्चे संक्रमित हो सकते हैं। यह उनके शरीर के अन्य हिस्सों को भी प्रभावित कर सकता है और उनके काम करने की क्षमता भी कम हो जाती है। इसलिए बच्चों के आसपास उपयुक्त सफाई रखें ताकि वह किसी तरह के संक्रमण की चपेट में न आएं।
बच्चों में विभिन्न प्रकार के फंगल संक्रमण
1. टिनिअ कैपिटिस या स्कैल्प दाद

यह बच्चों में होने वाला एक फंगल संक्रमण है, जो स्कैल्प और बालों को प्रभावित करता है। यह त्वचा पर एक छोटे लाल घेरे से शुरू होता है और यह वलय आकार में बढ़ता ही जाता है। यह बालों के टूटने के साथ स्कैल्प में खुजली और जलन का कारण बन सकता है।
2. एथलीट फुट

यह फंगल इंफेक्शन आमतौर पर बच्चे के पैर की उंगलियां के किनारों को प्रभावित करता है लेकिन यह संक्रमण पैरों के निचले हिस्से में भी हो सकता है।
3. टिनिअ कॉर्पोरिसबॉ या डी रिंगवॉर्म

यह पैरों के तलवों, हाथ की हथेलियों, कमर और स्कैल्प को छोड़कर शरीर के विभिन्न हिस्सों पर एक चक्र के आकार के दाने जैसा दिखाई देता है। यह डर्माटोफाइट्स के कारण होता है। इसमें लालिमा या जलन भी होने की आंशका रहती है।
4. कैंडिडा

यह बच्चों में एक प्रकार का नाखून संक्रमण है, जो नाखूनों के आसपास की त्वचा को प्रभावित करता है और अक्सर इस संक्रमण के कारण बच्चों के मुंह पर पैच भी हो सकते हैं। बच्चों के लिए डायपर रैश और थ्रश इंफेक्शन प्रकार कैंडिडा के अंतर्गत आते हैं।
फंगल संक्रमण के अन्य कारण
1. कपड़े

अगर आपने बच्चे को टाइट-फिटिंग कपड़े पहनाएं है, तो इससे फंगल इंफेक्शन बढ़ सकता है। दरअसल इससे सांस लेने में समस्या होती है और गर्मियों में अधिक पसीने के कारण फंगल इंफेक्शन हो सकता है।
2. तौलिए को शेयर करना

फंगल इंफेक्शन नमी वाले क्षेत्र में अधिक फैलते हैं, तो बच्चे के तौलिए को किसी के साथ शेयर न करें। साथ ही बच्चे के कपड़ों को अच्छे से धूप में सूखाने की कोशिश करें।
3. सूजन संबंधी संक्रमण

अगर आपके बच्चे का इम्यून सिस्टम कमजोर है, तो हार्मोनल संतुलन बिगड़ने और गलत खानपान के कारण फंगल इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए बच्चे को पोषण से भरपूर आहार खाने को दें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info