healthplanet.net

Posted on

बच्चों में उच्च रक्तचाप होने के कारण

बच्चों में उच्च रक्तचाप होने के कई कारण हो सकते हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं (1) –

हार्मोन के स्तर में होने वाले बदलाव को बच्चों में उच्च रक्तचाप का कारण माना जा सकता है।
इसके अलावा, नर्वस सिस्टम, हृदय और रक्त वाहिकाओं से जुड़ी समस्याएं भी हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकती हैं।
वहीं, बच्चों में किडनी से जुड़ी समस्याएं उच्च रक्तचाप का जोखिम पैदा कर सकता है।

कई मामलों में उच्च रक्तचाप का कोई कारण नहीं पाया जाता है। जिसे प्राइमरी (Primary Hypertension) उच्च रक्तचाप के नाम से जाना जाता है। हालांकि, कुछ अन्य कारक भी हैं जो बच्चों में उच्च रक्तचाप के जोखिम को बढ़ा सकते हैं-

बच्चों का अधिक वजन या मोटापा।
अगर परिवार में किसी को उच्च रक्तचाप की समस्या रही हो।
टाइप 2 मधुमेह या बच्चों में हाई ब्लड शुगर।
उच्च कोलेस्ट्रॉल होना।
बच्चों में नींद के दौरान सांस लेने में समस्या (जैसे खर्राटे या स्लीप एपनिया)।
समय से पहले जन्म या जन्म के वक्त कम वजन होना।

वहीं, उच्च रक्तचाप की समस्या कुछ अन्य स्वास्थ्य समस्याओं या दवाओं के कारण भी हो सकती है। इसे सेकेंडरी हाइपरटेंशन (Secondary Hypertension) कहते हैं। इसके कारण कुछ इस प्रकार हैं (1) –

थायरॉयड की समस्या।
हृदय की समस्या।
ट्यूमर के कारण।
स्लीप एप्निया के कारण।
खास तरह की दवाइयां जैसे कि स्टेरॉयड और कुछ सामान्य सर्दी-जुकाम की दवाइयों के कारण।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info