Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
चाय और कॉफी पीने से होने वाले नुकसान-
इसे आदत न बनने दें
बच्चों को कभी-कभार चाय या कॉफी पीने के लिए दी जा सकती है, लेकिन इसे आदत नहीं बनने देना चाहिए. चाय या कॉफी में कैफीन पाया जाता है, हालांकि, कैफीन हमें अलर्ट रखने में मदद करता है, लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा से बच्चों को नुकसान हो सकता है. इसका कैल्शियम को अवशोषित करने और बच्चों की ग्रोथ पर भी असर पड़ सकता है. अगर बच्चों को चाय या कॉफी पीने की आदत पड़ जाती है तो इससे हार्ट और ब्रेन पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है. बच्चों को ज्यादा चाय या कॉफी पीने से अनिद्रा और मूड में बदलाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक आप अपने बच्चों को एक सप्ताह में 2 कप से ज्यादा चाय या कॉफी न दें. साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि, चाय या कॉफी बहुत ज्यादा स्ट्रॉन्ग न बनी हो.
दूध और जूस सबसे बेहतर
अपने बच्चों को कैफीन के सेवन से जितना दूर रखें उतना ही अच्छा है. चाय या कॉफी की जगह आप अपने बच्चों को रोज़ाना दूध या जूस पीने के लिए दें. दूध में कैल्शियम पाया जाता है और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी मददगार होता है. वहीं अलग-अलग तरह के फलों के जूस में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. फलों के यह पोषक तत्व बच्चों को कई तरह की बीमारियों और संक्रमण से बचा सकते हैं.
ये है चाय-कॉफी के नुकसान-
-धीमी गति से विकास होना.
-व्यवहार में बदलाव.
-नींद प्रभावित होना.
-वजन बढ़ने की शिकायत.
-टाइप 1 डायबिटिज की संभावना.
-कैफीन की वजह से घबराहट होना.
-दांतों में कीड़े लग सकते हैं.
-हार्ट डिजीज हो सकती है.
| --------------------------- | --------------------------- |