healthplanet.net

Posted on

गर्मियों में बच्चों को खिलाएं ये 5 चीजें, लू से बचाने का है बेस्ट तरीका
Foods to avoid Heat Stroke: गर्मी का मौसम अपने चरम पर है. ऐसे में कोरोनावायरस के चक्कर में लंबे समय से घर में रहने के कारण सभी की धूप में जाने की आदत लगभग छूट सी गई है. इसके कारण अचानक से धूप में निकलने से लू, हीट स्ट्रोक लगने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसी स्थिति में आप अपने बच्चों की डाइट में कुछ ऐसी हेल्दी चीजें (Healthy Foods for Summer) शामिल कर सकते हैं, जिनका सेवन उन्हें लू से बचा सकता है.

जौ और चने का सत्तू खाने से ना सिर्फ शरीर अंदर से ठंडा रहता है, बल्कि लू लगने की संभावना काफी कम हो जाती है. सत्तू परिवार का हर सदस्य खा सकता है. इसे बनाना भी बेहद आसान है.

दही एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसका सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं. दही आपका पाचन दुरुस्त रखने के साथ-साथ आपके शरीर को भरपूर एनर्जी भी प्रदान करता है. दही की मीठी लस्सी बनाकर आप अपने बच्चों को दे सकते हैं जो उनको काफी पसंद आएगी. इसके अलावा आप दही का छाछ, स्मूदी, श्रीखंड आदि बनाकर भी खा सकते हैं.

गर्मियों में बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए तरबूज का सेवन एक अच्छा विकल्प हो सकता है. क्योंकि इसमें 92% तक पानी पाया जाता है जो शरीर को लू लगने से बचाने में काफी सहायक होता है. इन दिनों मार्केट में तरबूज की भरमार है. आप चाहें तो तरबूज को ऐसे भी खा सकते हैं और आप चाहें तो तरबूज का स्मूदी या शेक बना कर भी सेवन कर सकते हैं.

गर्मियों में बच्चों की डाइट में पुदीना को किसी भी तरह शामिल करने से उनको लू से बचा सकते हैं. पुदीना शरीर को ठंडा रखने में काफी मददगार सिद्ध होता है. इसे आप शरबत, आम पन्ना या फिर चटनी के रूप में बच्चों को खिला सकते हैं.

गर्मी में नींबू का सेवन काफी फायदेमंद होता है. नींबू शरीर को डिहाइड्रेट होने से रोकता है और शरीर को भरपूर एनर्जी प्रदान करता है. नींबू का सेवन आप शरबत, या फिर अपने खाने में भी कर सकते हैं. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info