healthplanet.net

Posted on

जानें बच्चों को कब पिलानी चाहिए चाय, क्या हैं इसके फायदे और नुकसान

चाय पीने की आदत हम सभी में होती है। मगर क्‍या छोटे बच्‍चों को चाय देनी चाहिये? कई बड़े मानते हैं कि चाय देने से बच्‍चों की इम्‍यूनिटी मजबूत रहेगी और वह मौसमी बीमारियों से बचे रहेंगे। यहां जानें इस बात में कितनी सच्‍चाई है...

is it safe for kids to drink tea
Tea for Kids: जानें बच्चों को कब पिलानी चाहिए चाय, क्या हैं इसके फायदे और नुकसान
चाय हर किसी की पसंदीदा पेय पदार्थ है। यह मूड को बेहतर बनाने के साथ बॉडी को एक्टिव तो रखती ही है लेकिन सेहत के लिए अन्य मायनों में फायदेमंद भी मानी जाती है। चाय में कैफीन और चीनी अधिक मात्रा में होने के कारण इसे बच्चों के लिए लाभदायक नहीं माना जाता है।

अब सवाल यह है कि बच्चों को चाय देना कितना सुरक्षित है? इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि बच्चों को किस उम्र में चाय पिलानी चाहिए और बच्चों के लिए चाय के फायदे और नुकसान क्या होते हैं?

​बच्चों के लिए चाय पीना कितना सुरक्षित है?
​चाय में कैफीन पाया जाता है जिसके कारण चाय पीना बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं है। डॉक्टरों के अनुसार अधिक मीठा और कैफीन युक्त पेय पदार्थ पीने से बच्चों को कैविटी हो सकती है। इसके अलावा कैफीन डाइयूरेटिक होता है जिससे बच्चे को बार-बार पेशाब लग सकती है। हालांकि, बच्चों को हर्बल चाय पिलाई जा सकती है।
​बच्चों को चाय पिलाने की सही उम्र क्या है?
अब तक किसी भी शोध से स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चों को किस उम्र में चाय देना शुरू करना चाहिए। अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक के अनुसार 12 से 18 वर्ष की उम्र के बीच के बच्चों को एक दिन में 100 मिलीग्राम कैफीन यानी एक से दो कप चाय पीना चाहिए। लेकिन 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को चाय पिलाना सुरक्षित नहीं है।
​बच्चों को चाय पिलाने के क्या फायदे हैं?
​बच्चों को चाय पिलाने के क्या फायदे हैं?

बुखार में बच्चे को चाय पिलाने से शरीर का तापमान घटता है।
बच्चे को चाय पिलाने से शरीर और पेट दर्द में राहत मिलती है।
सर्दी जुकाम दूर करने के लिए चाय फायदेमंद है।
चाय बच्चे को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

​बच्चों को चाय पिलाने के साइड इफेक्ट
​ चाय से बच्चे का विकास, व्यवहार और नींद प्रभावित हो सकती है।
बच्चों को चाय या कॉफी पिलाने से टाइप 1 डायबिटीज का जोखिम बढ़ सकता है।
कैफीन युक्त पेय पदार्थ पीने से बच्चों में मोटापा बढ़ सकता है।
चाय पीने से बच्चों में हृदय रोग, दांतों में सड़न और टाइप-2 मधुमेह हो सकता है।

​बच्चों के लिए कुछ फायदेमंद चाय
​बच्चों के लिए भी चाय के विकल्प मौजूद हैं जो बीमारियों को दूर करने में घरेलू उपचार के रुप में काम आते हैं।

कैमोमाइल टी-
यह बच्चों में बुखार, पेट दर्द, चिंता, एलर्जी को दूर करने में मदद करता है।
अदरक की चाय-
बच्चों में उल्टी, जी मिचलाना और पेट दर्द में राहत देने में मदद करता है।
सौंफ की चाय-
यह पेट से जुड़े विकारों को दूर करने में सहायक है।

इस तरह बच्चों को शर्करा और कैफीन युक्त पेय पदार्थों से दूर रखना चाहिए और यदि संभव हो तो हर्बल चाय पिलाना चाहिए। यह बच्चे के विकास और सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info