Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
बच्चों के आहार में जरूर शामिल करें ये तीन चीज, विकास और बौद्धिक क्षमता बढ़ाने में मिलेगी मदद :-
फल और हरी सब्जियां
बढ़ते बच्चों को अलग-अलग मात्रा में विशिष्ट पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। बच्चे की वृद्धि और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के लिए आहार में फलों और हरी सब्जियों को जरूर शामिल करें। मौसमी फल विटामिन्स और खनिजों के साथ एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर को प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के साथ तमाम तरह की बीमारियों और संक्रमण के जोखिम को कम कर सकते हैं। आहार में मौसमी फलों को शामिल करना विशेष लाभप्रद हो सकता है।
साबुत अनाज और डेयरी उत्पाद
बच्चों के आहार में साबुत अनाज जैसे गेहूं की रोटी, दलिया, पॉपकॉर्न, जौ-बाजरा आदि को शामिल करना आवश्यक है। ये न सिर्फ पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं साथ ही कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को भी कम करने में सहायक माने जाते हैं। इसके अलावा बच्चे को दूध, दही, पनीर या फोर्टिफाइड सोया मिल्क जैसे डेयरी उत्पाद भी जरूर दें, ये हड्डियों के विकास में सहायक हैं।
प्रोटीन और विटामिन्स
बढ़ते बच्चों के लिए प्रोटीन बहुत आवश्यक होता है। यह मांसपेशियों को बढ़ावा देने और मस्तिष्क की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में सहायक हैं। मांस और अंडे, सेम, मटर, सोया उत्पाद, और तमाम तरह के नट्स को आहार में शामिल करना विशेष लाभप्रद हो सकता है। विटामिन सी-डी और ई वाली चीजों की भी मात्रा बढ़ाएं। ये मजबूत इम्युनिटी और आंखों की सेहत को बेहतर रखने में मदद करेंगी।
| --------------------------- | --------------------------- |