Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
बच्चों के लिए एंटीबैक्टीरियल सोप कौन से हैं? (Antibacterial soap for Kids)
जैसा कि आप जानते हैं कि बाजार में हजारों जीवाणुरोधी साबुन मौजूद हैं। इनमें से अपने बच्चे के लिए एक को चुनना बेहद मुश्किल है। लेकिन, हम इसमें आपकी थोड़ी मदद कर सकते हैं। जानिए बाजार में मौजूद बच्चों के लिए एंटीबैक्टीरियल सोप (Antibacterial soap for Kids) कौन-कौन से हैं:
मामाअर्थ मॉइस्चराइजिंग बेबी बेदिंग सोप (Mamaearth Moisturizing Baby Bathing Soap)
इस उत्पादों को पूरी तरह से नेचुरल इंग्रेडिएंट्स (Natural Ingredients) और एलर्जीक फ्री इंग्रीडिएंट्स (Allergic Free Ingredients) से बनाया गया है। इसमें मौजूद सभी इंग्रीडिएंट खुजली वाली (Itching), एक्जिमा प्रोन (Eczema Prone) और ड्राय स्किन (Dry Skin) के लिए बेहतरीन है। इस सोप का मुख्य उत्पाद है कोकोनट। जो बच्चों की स्किन को आसानी से साफ़ कर सकता है। इस सोप को खासतौर पर शिशु की नाजुक त्वचा के लिए बनाया गया है। इस प्रोडक्ट का सबसे महत्वपूर्ण गुण इसका टियर फ्री फॉर्मूला है। गॉट मिल्क के इसमें होने से आपके बच्चे की त्वचा लंबे समय तक हायड्रेटेड और स्वस्थ रहेगी। इस सोप को डर्मटोलॉजिस्ट्स (Dermatologists) ने टेस्ट और अप्रूव किया है। ऑनलाइन यह 75 ग्राम साबुन लगभग 125 रुपये में उपलब्ध है।
बच्चों के लिए एंटीबैक्टीरियल सोप में लाइफबॉय एंटीबैक्टीरियल सोप (antibacterial Antibacterial soap)
बच्चों के लिए एंटीबैक्टीरियल सोप (Antibacterial soap for Kids) में अगला है लाइफबॉय एंटीबैक्टीरियल सोप। जो बच्चों की त्वचा की सुरक्षा के लिए बेहतरीन है। यह जीवाणुरोधी साबुन बच्चों को जर्म्स के कारण होने वाले इंफेक्शन से बचाता है। यह जर्म्स बच्चों में सर्दी-जुकाम या फ्लू का कारण भी बन सकते हैं। अडवांस्ड फार्मूला से बनाया गया यह साबुन स्किन को सभी तरह की अस्वच्छता से बचाता है। इसके साथ ही डस्ट और डर्ट से भी आपके बच्चे की सुरक्षा करता है। त्वचा के लिए यह पूरी तरह से सुरक्षित है। इसकी अच्छी खुशबु से आपके बच्चे हमेशा तरोताजा महसूस करेंगे। लेकिन, बेहतर यही होगा कि जब आप अपने बच्चे के लिए किसी भी उत्पाद को चुनते हैं, तो सबसे पहले अपने डॉक्टर से एक बार सलाह ले लें। ऑनलाइन इन चार साबुनों की कीमत लगभग 150 रुपये है।
मदर सपर्श प्लांट पॉवर्ड नेचुरल बेबी सोप (Mother Sparsh Plant Powered Natural Baby Soap)
बच्चों के लिए एंटीबैक्टीरियल सोप (Antibacterial soap for Kids) में इस जीवाणुरोधी साबुन को भी शामिल किया जा सकता है। यह एक प्लांट पॉवर्ड नेचुरल बेबी सोप है। जो बच्चे की स्किन को नाजुक और मॉइस्चराइज करता है। यह यूनिक फार्मूलेशन बच्चे की नाजुक और कोमल त्वचा के ऑप्टीमल pH स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। यह साबुन स्किन को नमी और उसके रूखेपन को दूर करने में प्रभावी है। इसमें प्लांट एक्सट्रेक्ट (Plant Extracts), आर्गेनिक हर्ब्स (Organics Herbs) और एसेंशियल ऑयल (Essential Oils) आदि भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बच्चों के लिए पूरी तरह से सेफ हैं और इनसे शिशु की नाजुक त्वचा अच्छे से साफ भी हो जाती है।
इस साबुन को नवजात शिशुओं के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है। इसमें मौजूद शिया बटर त्वचा की स्थिति को सुधारने में भी सहायक है। यही नहीं, इसमें कैलेंडुला तेल (Calendula oil ) भी मौजूद है। जो इस साबुन को एंटी फंगल (Antifungal), एंटी बैक्टीरियल (Anti Bacterial) और एंटी इंफ्लेमेटरी (Anti Inflammatory) गुणों से युक्त बनाता है। यह गुण त्वचा को हील करने, उनके रैशेज और खुजली को दूर करने आदि में सहायक होते हैं। यह 75g के दो साबुन बार आपको लगभग 150 रुपये में मिल जाएंगे।
बच्चों के लिए एंटीबैक्टीरियल सोप में हिमालय जेंटल बेबी सोप (Himalaya Gentle Baby Soap)
इस सोप को खासतौर पर बच्चों के लिए बनाया गया है और इसमें नेचुरल इंग्रेडिएंट्स जैसे बादाम का तेल और ओलिव आयल हैं। यह साबुन विटामिन से भी भरपूर है। जो त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाए रखता है। यही नहीं, इसमें मौजूद नेचुरल इंग्रेडिएंट्स त्वचा को हायड्रेटेड और सॉफ्ट बनाने में भी मददगार है। इसमें किसी भी तरह के सिंथेटिक कलर या केमिकल्स नहीं हैं। यह शिशु को रैशेज और एलर्जी से बचाने में भी लाभदायक है। इसकी हलकी खुशबु बच्चों को फ्रेश रखने में मददगार हो सकती है। नवजात शिशुओं पर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन, इस साबुन के उपयोग से पहले डॉक्टर से अवश्य पूछें। यह 75g के चार साबुन आपको 160 रुपए में मिल जाएंगे।
बच्चों के लिए एंटीबैक्टीरियल सोप (Antibacterial soap for Kids)
ट्राय-एक्टिव एंटी-बैक्टीरियल स्किन केयर सोप (Tri-Active anti-bacterial skincare soap)
ट्राय-एक्टिव एंटी-बैक्टीरियल स्किन केयर सोप का उद्देश्य जर्म्स को प्रभावी रूप से नष्ट करना है। यह पूरी तरह से एक मेडिकल सोप है, जो त्वचा को प्रोटेक्ट करता है। यह साबुन आपको बाजार और ऑनलाइन दोनों जगह आसानी से मिल जाएंगे। इसका एक्टिव इंग्रीडिएंट्स ट्रिक्लोसन (Triclosan) है जो जर्म्स से लड़ने और स्किन इंफेक्शन के साथ-साथ अन्य कई कंडिशंस को दूर करने में भी मददगार है। इसके साथ ही यह ग्राम पॉजिटिव और ग्राम नेगटिव बैक्टीरिया, डायरिया, निमोनिया और टाइफाइड से लड़ने में भी प्रभावी है। यह बीमारियां बच्चों में होना बहुत सामान्य हैं। यही नहीं, यह साबुन बेहद पॉकेट फ्रेंडली है। 75gm का यह साबुन आपको लगभग 20 रुपये पर आपको मिल जाएगा। लेकिन, अपने बच्चे के लिए इस साबुन को इस्तेमाल करने से पहले आप डॉक्टर से एक बार अवश्य पूछें कि क्या यह साबुन आपके बच्चे के लिए सही रहेगा या नहीं।
डेटॉल एंटीबैक्टीरियल सोप Dettol anti-bacterial soap
बच्चों के लिए एंटीबैक्टीरियल सोप (Antibacterial soap for Kids) में इसे भी शामिल किया जा सकता है। डेटॉल साबुन बनाने वाली एक मशहूर कंपनी है। उनका यह एंटीबैक्टीरियल साबुन एक बेहतरीन और प्रभावी एंटीसेप्टिक सोप है। इसे हानिकारक जर्म्स से बचाने में प्रभावी माना जाता है। इस साबुन में फिनॉल phenol, मौजूद है जो जर्म्स को नष्ट करने वाला एक एंटीसेप्टिक है। इस साबुन का सबसे जरूरी इंग्रीडिएंट है क्लोरोज़ायलिनोल (Chloroxylenol) । इसके अलावा इसमें पाइन ऑयल (Pine oil) और कास्टर ऑयल (Castor oil) का भी इस्तेमाल किया गया है। यह साबुन उन बैक्टीरिया से भी बचाता है जो इंफेक्शन या अन्य बीमारियों का कारण बन सकते हैं। यही नहीं, आपको डेटॉल के साबुनों की बड़ी रेंज बाजार में मिल जाएगी। जिसमें से आप अपने और अपने बच्चे के लिए बेहतरीन साबुन चुन सकते हैं। 115 grams का डेटॉल का साबुन आपको 50 से 55 रुपये में मिलेगा।
बच्चों के लिए एंटीबैक्टीरियल सोप में मी मी नरिशिंग बेबी सोप (Mee Mee Nourishing Baby Soap )
बच्चों के लिए बनाया गया यह साबुन नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से बनाया गया है और हानिकारक प्रिजर्वेटिव्स (Harmful Preservatives) से पूरी तरह से मुक्त है। इसे बनाने के लिए मिल्क एक्सट्रेक्ट (Milk Extract), एलोवेरा (Aloe vera), बादाम का तेल (Almond Oil) आदि का प्रयोग किया गया है। जिसमें मिल्क बच्चे की त्वचा को अच्छी तरह से साफ करने के लिए अच्छा माना गया है। एलोवेरा त्वचा को कई स्किन कंडिशंस से बचाता है और बैक्टीरिया को भी दूर रखता है। बादाम का तेल त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मददगार है।
इस प्रोडक्ट को बनने के लिए कई सेफ्टी टेस्ट्स और हायजीनिक स्टैंडर्ड्स से गुजरना पड़ता है। यानी, बच्चों के लिए यह पूरी तरह से सेफ है। नवजात शिशुओं के साथ ही बच्चों के लिए भी इस साबुन को इफेक्टिव माना जाता है। 75g के इस साबुन को आप केवल 50 रुपये में खरीद सकते हैं। यह तो थी बच्चों के लिए एंटीबैक्टीरियल सोप (Antibacterial soap for Kids) के बारे में पूरी जानकारी। लेकिन, अपने बच्चे के लिए साबुन को चुनते हुए डॉक्टर की सलाह लेना न भूलें। क्योंकि, हो सकता है कि साबुन में मौजूद कोई तत्व आपके बच्चे की त्वचा को हानि पहुंचाए। ऐसे में मेडिकल एडवाइस लेना आवश्यक है।
| --------------------------- | --------------------------- |