healthplanet.net

Posted on

बच्चों की भूख बढ़ाने और कमजोरी दूर करने के लिए पिलाएं ये 3 होममेड हेल्थ टॉनिक, जानें बनाने का तरीका

अगर आपके बच्चे दुबले-पतले और कमजोर हैं तो, ये होमेमड टॉनिक आप उन्हें पीला सकते हैं। ये उनकी भूख बढ़ाएगा साथ में इम्यूनिटी भी बूस्ट करेगा।


क्या आपका बच्चा बहुत दुबला-पतला है और कुछ नहीं खाता? दरअसल, ये परेशानी उनके खराब मेटाबोलिज्म के कारण भी हो सकती है। खराब मेटाबोलिज्म होने से पहले तो बच्चे को जल्दी भूख नहीं लगती और दूसरा ये कि जो भी वे खाते हैं, उसका पोषक तत्व उनके शरीर को सही से नहीं मिल पाता है। इस स्थिति में ज्यादातर माता पिता अपने बच्चों के लिए कमजोरी दूर करने वाला या भूख बढ़ाने वाला टॉनिक खरीद कर लाते हैं। जबकि बच्चों को ये टॉनिक देने से उन्हें नींद आ सकती है और कई बार वो थोड़ा सुस्त महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आप अपने बच्चों को होममेड हेल्थ टॉनिक बना कर दें जो कि बिलकुल नेचुरल होगी। इसे पीने से बच्चों की भूख भी बढ़ेगी और उनका वजन भी बढ़ेगा। तो, आइए जानते हैं बच्चों के लिए होममेड हेल्थ टॉनिक बनाने का तरीका


बच्चों के लिए होममेड हेल्थ टॉनिक-
1. सेब के सिरके और शहद से बनाएं टॉनिक

सेब का सिरका और शहद बनने वाला टॉनिक थोड़ा मीठा होगा ताकि बच्चे इसे पसंद करें। ये जहां बच्चों को वायरस और बैक्टीरिया के कारण होने वाली बीमारियों को दूर रखेगा वहीं, रोजाना सुबह खाली पेट पीने से ये भूख बढ़ाएगा। दरअसल, सेब का सिरका के एंटी ऑक्सीडेंट इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं तो, इसका एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेट के कीड़ों को मारने और सर्दी-जुमाम से बचाने में मदद करते हैं। इसमें हल्दी है जो कि एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर है और शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है। सेब और शहद टॉनिक के साथ जब इसे मिलाया जाता है, तो ये बच्चों के लिए हर तरह से फायदेमंद हो जाता है। इसके अलावा शहद आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते है और बच्चों की भूख बढ़ाता है। सेब और शहद से टॉनिक बनाने के लिए

- 1 कप पानी
-¼ छोटा चम्मच हल्दी
-1 चम्मच सेब का सिरका
-3 चम्मच शहद
-इलायची

अब एक पैन में 1 कप पानी, हल्दी, इलायची और सेब का सिरका डालकर उबाल लें। जब मिश्रण में उबाल आने लगे तो गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। इसे छान लें और इसमें शहद मिलाएं। फिर अपने बच्चे को पीने को दें।


2. चुकंदर का टॉनिक

चुकंदर शरीर के लिए फायदेमंद है। इसके नियमित सेवन से विटामिन ए, बी, बी 1, बी 2, बी 6 व विटामिन सी मिलता है। इसमें आयरन की भी मात्रा ज्यादा होती है जो कि बच्चों के शरीर में खून बढ़ा सकता है। ये बच्चों में कमजोरी को दूर करता है। पर अगर आप बच्चों को चुकंदर काट कर या इसका सलाद बना कर देंगे तो वो कभी नहीं खाएंगे। ऐसे में आप उनके लिए चुकंदर का टॉनिक बना सकता है। इस टॉनिक को फ्रेश बनाएं और बच्चों को पिलाएं तो वो इसे ज्यादा आसानी से पी लेंगे। साथ ही इसे बहुत दिनों तक स्टोर ना करें। चुकंदर का टॉनिक बनाने के लिए

-2 चुकंदर लें और इसे पीस कर इसका रस निकाल लें।
-अब एक पैन में इस रस को डाल लें।
-अब इसमें इलायची, लौंग और अदरूक कूट कर डालें।
-एक टूकड़ा गुड डाल दें और हल्का सा नमक डाल दें।
-अब इसको थोड़ा गाढ़ा होने दें।
-अब इस टॉनिक को छान लें।
-हल्का ठंडा होने पर बच्चे को पिलाएं।
-इसे दिन में दो बार पिलाएं जो कि बच्चों में कमजोरी दूर करने में मदद करेगा।


3. गाजर का टॉनिक

गाजर का टॉनिक बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद है। ये विटामिन ए से भरपूर है जो कि बच्चों की आंखों को स्वस्थ रखता है। तो अमरूद और संतरे का विटामिन सी उनकी इम्यूनिटी बूस्ट करता है। साथ ही ये टॉनिक उनके ब्रेन को तेजा करता है। खास बात ये है कि ये मेटाबोलिज्म ठीक करता है और उनकी भूख को रेगुलेट करने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए

-2 गाजर गद्दूकस किए हुए
-1 कटोरी संतरे का रस
-अमरूद कटे हुए
-नींबू का रस में अदरक गद्दूकस किए हुआ
-पुदीना
-नमक
-काला नमक

अब गाजर का टॉनिक बनाने के लिए इन सभी को मिक्सर में पीस लें। अब इसे बाहर निकालें और कुछ देर फ्रिज में रखें। अब इसे अपने बच्चों को सर्व करें। उन्हें इसे पीने में काफी मजा आएगा। आज चाहें तो, नमक के साथ इसमें चीनी भी डाल सकते हैं ताकि इसका स्वाद खट्टा-मीठा हो जाए। तो, इस तरह आप ये तीन टॉनिक अपने बच्चों को पीला सकते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info