Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
सर्दी में बच्चों को पिलाएं ये 5 जूस
अनार का जूस : अनार का जूस शरीर में खून की कमी को दूर करता है. जिस वजह से इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है. इस जूस को बनाने के लिए अनार को छिल लें और इसके दानों को निकालकर जूस निकाल लें. अब इस जूस में हल्का सा काला नमक डालकर बच्चों को दें.
गाजर-टमाटर का जूस : बच्चों के लिए गाजर और टमाटर काफी फायदेमंद होता है. ये स्वाद में भी काफी अच्छा होता है. इसे बनाने के लिए आप एक गाजार और एक टमाटर लें और इसका जूस निकाल लें. अब इसमें एक छोटा टुकड़ा अदरक का डालकर पीस लें. इसके सेवन से तेजी से बच्चे की इम्यूनिटी बढ़ेगी.
गाजर, चुकंदर, सेब का मिक्स जूस : गाजर, चुकंदर और सेब फाइबर और विटामिन से भरपूर होता है. इसके रेग्युलर सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है और पाचन तंत्र भी अच्छा रहता है. इसे बनाने के लिए पहले आप इन्हें छील लें औेर जूसर में डालकर इसका जूस निकाल लें. अब इसमें हल्का काला नमक डालें ताजा ताजा पीने के लिए दें.
संतरा और गाजर जूस : संतरे और गाजर का मिक्स जूस में विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता हैं जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए काफी फायदेमंद है. इसके सेवन से सिजनल बीमारियां दूर रहती हैं और बच्चों की भूख भी बढ़ती है. इसे बनाने के लिए एक गाजर और आधा संतरा लें और इसे जूसर में डालकर जूस निकाल लें. अब इसमें हल्का काला नमक मिलाएं.
सेब का जूस : कई बच्चे सेब खाना पसंद नहीं करते हैं ऐसे में आप उन्हें जूस निकाल कर दे सकते हैं. इसके लिए आप जूसर में इसका जूस निकालें और इसमें हल्का सा नींबू का रस डाल दें. इसमें भरपूर फाइबर, आयरन और मैग्नीशियम और कई विटामिन्स होता है जो बच्चों के विकास में भी काफी फायदेमंद होता है.
| --------------------------- | --------------------------- |