healthplanet.net

Posted on

बच्चों का मोटापा कम करने के लिए उन्हें खिलाएं ये 7 चीजें :-

1. फल

बच्चे का मोटापा कम करने के लिए आप उन्हें फलों की अधिक मात्रा दे सकते है। इससे उनका वजन भी नियंत्रित होगा और शरीर को भरपूर पोषक तत्व भी मिलते हैं। फलों में विटामिन ए, सी, बी, आयरन, कैल्शियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिसके सेवन से बच्चों में पाचन की क्रिया भी तेज होती है और हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही फलों के सेवन से फैट को कम करने में सहायता मिलती है। हालांकि कोशिश करें कि बच्चे के डाइट विटामिन सी युक्त फलों की मात्रा जरूर हो। फलों में आप संतरा, कीवी, ब्लूबेरी, सेब, केला और अनार शामिल कर सकते हैं।

2. हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां का सेवन करने से बच्चे का संपूर्ण विकास होता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है। सब्जियों में आयरन, पोटैशियम, विटामिन ए,सी, बी और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाते हैं। साथ ही सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जिसकी मदद से त्वचा और बाल के विकास में भी मदद मिलती है। इससे शरीर का संतुलित रूप से विकास होता है। आप बच्चों को सब्जियों का सूप बनाकर भी दे सकते है। इसमें आप पालक, मेथी, ब्रोकली, टमाटर और पत्तागोभी आदि शामिल कर सकते है।

3. दाल

दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर की कोशिकाओं के विकास के लिए काफी उपयोगी होता है। साथ ही इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो भोजन के पाचन में भी मदद करता है। इससे कब्ज, अपच और गैस की समस्या में भी आराम मिलता है। आप कई तरीके से बच्चों को दाल खिला सकते हैं, जिसके बारे में हम आगे चर्चा करेंगे। इसमें आप सभी तरह के दाल बच्चे को खाने में दे सकते है।

4. साबुत अनाज

साबुत अनाज का भी हमारे संतुलित आहार में मुख्य योगदान होता है। इसमें फाइटिक एसिड, फाइबर, जिंक, आयरन, मैंगनीज और प्रोटीन पाए जाते हैं। इससे बच्चे का पेट भी हल्का रहता है और वह दिनभर ऊर्जावान भी महसूस करता है। इसमें आप ओट्स, दलिया, काला चना, बाजरा और रागी खा सकते है।

5. दूध

बच्चों के विकास के लिए दूध बहुत जरूरी है इसलिए बच्चे का मोटापा कम करने के दौरान भी इसे बच्चे के डाइट में जरूर शामिल करें। इसके लिए आप बच्चे को लो फैट दूध दे सकते हैं। इससे उन्हें फैट की जगह कैल्शियम की भरपूर मात्रा मिलती है। इसके अलावा आप उन्हें दही भी दे सकते है।

6. पनीर

बच्चों को पनीर की डिश की काफी पसंद आती है। ऐसे में बच्चों को आप पनीर सलाद या सब्जी में डालकर खा सकते है। इससे उन्हें भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है, जो बढ़ती उम्र के बच्चों के लिए काफी जरूरी होता है।

7. अंडा या चिकन

बच्चों में मोटापा कम करने के लिए आप उनके खाने में नॉनवेज को गायब न करें। बस उन्हें देने का तरीका बदल सकते है। इसके लिए आप उन्हें अंडे का ऑमलेट या चिकन सूप दे सकते है। इससे भी उनकी सेहत को काफी फायदा मिलता है। वजन घटाने में भी कोई समस्या नहीं आती है। इसके अलावा आप चिकन सलाद भी दे सकते है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info