healthplanet.net

Posted on

बच्चों की हड्डियां हो जाएंगी मजबूत, बस इन 5 तेलों से करें शिशु की मालिश

हर मां अपने शिशु की सेहत को लेकर बेहद चितिंत रहती है। शिशु के पैदा होते ही उसे क्या खिलाए, किस तेल की मालिश करें ये सब सवाल उसके दिमाग में घूमते रहते हैं। अगर आप भी अपने लाडले की मजबूत हड्डियों के साथ इसकी त्वचा को भी खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो उसे इस खास तेल की मालिश करें। आइए जानते हैं किस तेल की मालिश करने से आपके शिशु की त्वचा उसकी मुस्कान की तरह खिल उठेगी।

मसाज किसी तेल से नहीं बल्कि गाय के घी से किया कर। गाय के घी से मसाज करने से बच्चे को ज्यादा ताकत मिलती है। जी हां इस मिल्क प्रोडक्ट का इस्तेमाल मसाज के लिये भी किया जाता है और इसके साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं। घी सर्दियों से बॉडी की रक्षा करता है। घी देश के ठंडे भागों में सर्दियों के दौरान विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है। बच्चों को चेस्ट और पीठ पर मसाज करने से कफ की शिकायत दूर हो जाती है। यह बच्चों के बलगम को बाहर निकालने मे हेल्प करता है।
तिल का तेल
यह तेल मसाज करने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अगर आपके बच्चे की त्वचा खिंच जाती है तो तिल का तेल लगाएं और उसी से मसाज करें। लेकिन यह नकली न हों, वरना इससे नुकसान भी हो सकता है। इस ऑयल को लगाने से शरीर में गर्माहट आती है, इसलिए कोशिश करें कि तिल के तेल से बच्चों की मालिश सिर्फ सर्दियों में ही करनी चाहिए।

बादाम का तेल
यूं तो बादाम का तेल बच्चे ही नहीं हर उम्र के लोगों के लिए अच्छा होता है। बादाम ऑयल में विटामिन ई किसी और तेल की तुलना में अधिक होता है, जिससे शरीर को ताकत मिलती है। सर्दियों में बादाम के पौष्टिक तेल से शिशु की मालिश करने से ना सिर्फ उसकी बोन्स मजबूत होती हैं, बल्कि उसकी स्किन भी सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है। यह बच्चे के ब्रेन के लिए भी अच्छा होता है। मेरी दादी कहती थी कि अगर थोड़ा का बादाम रोगन यानी बादाम का तेल बच्चे के तालु में डाल दिया जाए तो उसका दिमाग तेज होता है।

आलिव ऑयल
जैतून का तेल अर्थात् ऑलिव ऑयल एक आम तेल है, जिसे बच्चों के लिए दुनिया भर में प्रयोग किया जाता है। इसे विशेष रूप से बच्चों की मालिश करने के लिए पैक किया जाता है। माना जाता है कि जैतून के तेल से बाल बढ़ते हैं, यदि बच्चे के सिर पर कम बाल हों तो इस तेल से उसके सिर की मालिश कर आधे घंटे बाद उसे नहलाएं।

सरसों का तेल
बच्चों की मालिश के लिए पुराने समय से सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस तेल को सर्दियों में विशेष रूप से सबसे अच्छा माना जाता है। यह तेल बालों के लिए अच्छा है, साथ ही इसकी मालिश आपके बच्चे की स्किन इंफेक्शन से बचाने में हेल्प करता है। सरसों का तेल बॉडी को गर्म, बोन्स को मजबूती और सर्दी जुखाम से राहत दिलाता है।
नारियल तेल
दक्षिण में नारियल का तेल शिशु की मालिश के लिए सबसे अच्छा तेल माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण इंफेक्शन रोकने में हेल्प करते हैं और इसका आपके बच्चे की कोमल त्वचा पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। इस तेल से बच्चे और बड़ों दोनों की मालिश की जा सकती है। नारियल तेल को हल्का गर्म करके बॉडी मसाज करने पर स्किन, बाल और हड्डियों की हेल्थ अच्छी रहती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info