healthplanet.net

Posted on

बच्चों का बढ़ता मोटापा कम करने के लिए जरूर अपनाएं ये 5 तरीके

अगर आपके बच्चे का मोटापा बढ़ता जा रहा है तो आप इन 5 तरीकों को आज से ही अपनाएं, कुछ ही दिनों में बढ़ते वजन से आपके बच्चे को मिलेगा छुटकारा।
अक्सर आपने देखा होगा कि बड़े हमेशा अपने मोटापे को लेकर परेशान रहते हैं और उससे छुटकारा पाने की कोशिश करते हैं। लेकिन आजकल बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी मोटापे और बढ़ते वजन का शिकार हो रहे हैं। जिसकी वजह से बिना रुके उनका मोटापा बढ़ता जाता है और एक समय पर वो गंभीर बीमारियों का शिकार होने लगते हैं। इसलिए जरूरी है कि बच्चों का मोटापा समय से पहले घटा लें और उनके बढ़ते वजन पर रोक लगाएं। लेकिन कई लोग सोचते हैं कि हम कैसे अपने बच्चों का मोटापा कम करें, इसके लिए आपको घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको इस लेख के जरिए बताएंगे कि कैसे आप अपने बच्चे का मोटापा या बढ़ता वजन घटा सकते हैं।


पौष्टिक आहार दें
बच्चे को मोटापे से बटाए रखने के लिए उसकी डाइट पर ध्यान देने की बहुत जरूरत होती है। आपको अपने बच्चे की डाइट बचपन से ही सुधारनी चाहिए, जिससे की आपका बच्चा मोटापे का शिकार न हो और हमेशा स्वस्थ रह सके। आप स्वस्थ, संतुलित, कम वसा वाला भोजन आपके बच्चों को पोषण देने का काम करता है और उन्हें स्मार्ट खाने की आदतों को विकसित करने में मदद करता है। आप उनकी डाइट में रोजाना अलग-अलग प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर चीजें देने की कोशिश करें जैसे: साबुत अनाज, फल और सब्जियां, डेयरी, फलियां और लीन मीट के साथ संतुलित भोजन खाने की आदत डालें।
ज्यादा वसा वाली चीजें और मिठाई कम करें
अक्सर बच्चों को मीठा या फिर मिठाई पसंद होती है, जिसका सेवन वो ज्यादा से ज्यादा करते हैं। लेकिन जाने-अनजाने में वही आपके बच्चे के मोटापे का कारण बनते हैं। इसके लिए आप कम कैलोरी वाली चीजें ही उन्हें खाने को दें और मिठाई जैसी चीजों का सेवन कम से कम करने की आदत दें। इससे आपके बच्चे में मोटापे और बढञते वजन का खतरा कम हो जाता है।
भोजन करते समय टीवी बंद कर दें
बच्चों को खाना खाते वक्त टीवी देखने की बहुत बुरी आदत होती है जो उनके लिए काफी नुकसादायक होती है। हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ (HSPH) के विशेषज्ञों के अनुसार, अगर बच्चे कुछ खाते समय टीवी देखते हैं, तो बच्चे उन्हें खा सकते हैं। शोध से पता चला है कि जितने अधिक टेलीविजन बच्चे देखते हैं, उनके शरीर में ज्यादा पाउंड बढ़ता है। वहीं, जो बच्चे बिना टीवी के रहते हैं उनकी तुलना में खाते हुए टीवी देखने वाले बच्चों का वजन ज्यादा बढ़ता है।
स्वस्थ आदतें सिखाएं
ये बच्चे के माता-पिता का फर्ज होता है कि वो अपने बच्चे को स्वस्थ आहार और स्वस्थ आदतें सिखाएं। उन्हें ये बताने की कोशिश करें कि क्या खाने से उन्हें किस तरह का फायदा होगा और क्या न खाने से उन्हें नुकसान हो सकता है। मोटापा बढ़ाने वाली चीजों के बारे में बताएं और उन्हें उन चीजों का सेवन कम करने की सलाह दें। इसके अलावा आप उन्हें फिट रहने के लिए एक्सरसाइज के लिए भी प्रेरित करें जो आपके बच्चे के लिए बहुत जरूरी होता है।

फिजिकल एक्टिविटी कराएं
अगर आपका बच्चा आलस के कारण सिर्फ घर के अंदर रहता है या फिर सिर्फ टीवी और मोबाइल को लेकर बैठा रहता है तो उसे फिजिकल एक्टिविटी की ओर धकेलें। सीडीसी (CDC) की सलाह है कि सभी बच्चों को रोजाना करीब एक घंटा फिजिकल एक्टिविटी करनी चाहिए। इसमें आप चाहें अपने बच्चे को डांस कराएं, दौड़ाएं या एरोबिक और जिमनास्टिक जैसी एक्टिविटी के लिए प्रेरित करें। इससे आपके बच्चे स्वस्थ भी रह सकेंगे और कई गंभीर रोगों के खतरे से भी बचे रहेंगे।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info