Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
बच्चों को लगातार बुखार आए तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इलाज के बाद भी बुखार ठीक नहीं हो रहा है तो डॉक्टर की सलाह लें। गर्दन, जांघ में बगल में गांठ होने पर डॉक्टर को बताएं। चिकित्सक की सलाह पर खून संबंधी दूसरी जांच कराएं। खासतौर पर जांघ में या पसलियां के ऊपरी हिस्से की भी जांच होनी चाहिए। यह रक्त कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।
बच्चे का बुखार ठीक करने के लिए मैं क्या कर सकती हूं?
शिशु को आराम पहुंचाने के लिए आप नीचे दिए गए उपायों को अपना सकती हैं:
अपने शिशु को खूब सारा तरल पदार्थ पीने के लिए दें, ताकि वह जलनियोजित (हाइड्रेटेड) रह सके। यदि वह अनन्य स्तनपान (एक्सक्लूसिव ब्रेस्टफीडिंग) करता है, तो उसे अतिरिक्त स्तनपान करवाएं। यदि वह फॉर्मूला दूध पीता है, तो उसे उबालकर ठंडा किया गया पानी भी पिलाएं।
अगर आपके शिशु ने ठोस आहार खाना शुरु कर दिया है, तो यदि बुखार के पहले दिन वह खाना न खाना चाहे तो चिंता न करें। पहले दिन के बाद उसे छोटे-मोटे स्नैक्स देती रहें ताकि उसका ऊर्जा का स्तर बना रहे।
बीमार होने पर आपका शिशु आराम करना चाहेगा, इसलिए उसे रिलैक्स करने या झपकी लेने में मदद करें। उसे कहानी पढ़कर सुनाएं और लेटे हुए छोटे-मोटे खेल खिला सकती हैं।
शिशु को ऐसे कपड़े पहनाए जिनमें वह सबसे ज्यादा आरामदायक रहे, उसके सिर को न ढकें। बहुत ज्यादा कपड़े पहनाकर उसके शरीर में गर्मी न बढ़ाएं। रजाई और दौहर की बजा चादर और हल्के कंबल ज्यादा सही रहते हैं और जरुरत के अनुसार आप इन्हें हटा भी सकती हैं।
बुखार कम करने के लिए शिशु का मुंह, गर्दन, बाजुएं और टांगों को हल्के गुनगुने पानी से पौंछें।
रात में समय-समय पर शिशु की जांच करती रहें।
बेहतर महसूस होने तक शिशु को क्रेच या डेकेयर न भेजें।
शिशु यदि असहज या परेशान हो तो डॉक्टर अधिकांश मामलों में शिशुओं को इन्फेंट पैरासिटामोल देने की सलाह देते हैं। मगर शिशु को किसी भी तरह की कोई दवाई देने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह करें। साथ ही आप डॉक्टर को दिखाएं बिना दवा देकर अन्य लक्षणों को दबाना नहीं चाहेंगी।
खुराक को लेकर शिशु के डॉक्टर की सलाह का पालन करें। सही खुराक बच्चे के वजन के अनुसार निर्धारित होती है न कि उसकी उम्र के अनुसार। डॉक्टर आपको सही खुराक की गणना करने में मदद करेंगे।
सही मात्रा में खुराक देने के लिए शिशु को दवा के साथ आने वाले माप कप का इस्तेमाल करें। साथ ही, लिखकर रख लें कि शिशु को दवाई कब दी थी ताकि आप बुखार कम करने की दवा निर्देशित मात्रा से अधिक न दे दें।
आपने शायद पैरासिटामोल और शिशुओं में सांस फूलने या अस्थमा की समस्या होने के बीच संबंध के बारे में सुना होगा। मगर, चिंता न करें, इस बात के कोई प्रमाण नहीं हैं कि पैरासिटामोल से ये समस्याएं होती हैं। यदि डॉक्टर की सलाह के अनुसार शिशु को सही खुराक दी जाए तो पैरासिटामोल सुरक्षित है।
यदि आपके शिशु को डेंगू जैसी बीमारी है या फिर डॉक्टर को लगता है कि उसके लक्षणों की वजह डेंगू हो सकता है तो वे आपको शिशु को आईबूप्रोफेन या मेफ्टाल न देने की सलाह देंगे। ये उसके खून में से प्लेटलेट्स कम कर सकते हैं और रक्तस्त्राव का खतरा बढ़ सकता है।
आपको बच्चे को कभी भी एस्पिरिन नहीं देनी चाहिए। एस्पिरिन को रेज सिंड्रोम के साथ जोड़ा जाता है, यह एक दुर्लभ मगर गंभीर और कभी-कभार जानलेवा स्थिति हो सकती है।
| --------------------------- | --------------------------- |