healthplanet.net

Posted on

छोटे बच्चों का शरीर तेजी से बढ़ता है, इसलिए उसे पर्याप्त पोषण देना जरूरी होता है। इसलिए बच्चों को पर्याप्त दूध देना जरूरी होता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा दूध भी बच्चों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

ज्यादा दूध नुकसानदायक-
कई बार पेरेंट्स को पता नहीं होता है और वे शिशुओं को ज्यादा दूध पिला देते हैं, जिससे बच्चे को पेट संबंधी कई समस्याएं हो जाती हैं। ज्यादा दूध के कारण कई बार शिशुओं को कब्ज, दस्त या पेट फूलना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादा दूध पीने से कई बार बच्चों के पेट में गंभीर दर्द हो जाता है, जिससे वे लगातार रोने लगते हैं।

बच्चे को कितना दूध पीना चाहिए-
छोटे बच्चों के लिए कितना दूध उचित है यह उनकी उम्र पर निर्भर करता है। kidshealth के अनुसार बच्चे की उम्र के अनुसार उसके लिए दूध की उचित मात्रा निम्न दी गई है -

* नवजात शिशुओं के लिए हर 2 से 3 घंटे में 45 से 90 मिलीलीटर दूध
* लगभग 2 महीने के बच्चों को हर 4 से 5 घंटे में 120 से 150 मिलीलीटर दूध दें
* बच्चा यदि 4 महीने या उससे ज्यादा का हो गया है, तो उसे 120 से 150 मिलीलीटर दूध दें जितनी बार भी उन्हें भूख लगे
* अगर बच्चा 6 महीने से ऊपर का हो गया है तो उसे दिन में 4 से 5 बार 180 से 230 मिलीलीटर दूध दे सकते हैं।

वहीं अगर बच्चा एक से दो साल का है या फिर उससे भी बड़ा हो गया है, तो उसकी भूख, शारीरिक वजन और स्वास्थ्य के अनुसार दूध की मात्रा को कम ज्यादा किया जा सकता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info