healthplanet.net

Posted on

गर्मी में बच्‍चे को रखना है energetic, तो इन फूड्स से करवा दें उसकी दोस्‍ती, नहीं होगी थकान :-

​तरबूज
यह बहुत ही रसीला और पोषक तत्‍वों से भरपूर फल है। गर्मी के मौसम में तरबूज बहुत आता है। इसमें 92 पर्सेंट पानी होता है जो शरीर को हाइड्रेट रखने और बॉडी से विषाक्‍त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। इसमें विटामिन ए भी होता है जिससे स्किन सुंदर दिखती है।

खीरा
ये भी गर्मी में खूब आता है और लोगों को खीरे का स्‍वाद काफी पसंद होता है। सलाद तो खीरे के बिना अधूरी है। खीरे के अलावा आप बच्‍चे को ककड़ी भी खिला सकते हैं। खीरा शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है और इससे बच्‍चों में कब्‍ज की समस्‍या नहीं होती है। खीरा काटकर, इस पर थोड़ा-या चाट मसाला बुरक कर बच्‍चे को खिलाएं।

दही
दही बहुत ठंडी होती है और आप बच्‍चे को नाश्‍ते, लंच और डिनर में दही दे सकते हैं। दही की लस्‍सी या रायता बनाकर भी खिला सकते हैं। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्‍स पाचन के लिए बहुत अच्‍छे होते हैं और ये शरीर को अंदर से ठंडा रखती है साथ ही दही से बच्‍चों को कैल्शियम भी मिलता है जिससे उनकी हड्डियां मजबूत बनती हैं।

​प्‍याज
अगर प्‍याज को कच्‍चा खाया जाए, तो इससे ठंडक देने वाले प्रभाव बढ़ जाते हैं। कुछ बच्‍चों को कच्‍ची प्‍याज अच्‍छी नहीं लगती है। इनके लिए आप प्‍याज का परांठा बना सकती हैं या दाल या सब्‍जी में प्‍याज का तड़का लगा सकती हैं।

​नारियल पानी
नारियल पानी में पोटैशियम, इलेक्‍ट्रोलाइट और खूब पोषक तत्‍व होते हैं जो शरीर को हाइड्रेट और हेल्‍दी रखते हैं। बच्‍चों को नारियल पानी का स्‍वाद भी बहुत अच्‍छा लगता है इसलिए अपने बच्‍चे को नारियल पानी पिलाने में आपको ज्‍यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info