Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
बच्चे के जन्म से पहले ही खरीद लें ये जरूरी चीजें
अगर आप मां बनने वाली हैं तो नन्हे मेहमान के दुनिया में आने से पहले ही आपको कुछ तैयारियां कर लेनी चाहिए। आने वाले बच्चे का कमरा तैयार करने से लेकर कई और जरूरी चीजें हैं जिनकी लिस्ट बना लें और बच्चे के जन्म से पहले ही इन चीजों को खरीद लें...
बच्चे के जन्म से पहले ही कर लें तैयारी
अगर आप मां बनने वाली हैं तो नन्हे मेहमान के दुनिया में आने से पहले ही आपको कुछ तैयारियां कर लेनी चाहिए। आने वाले बच्चे का कमरा तैयार करने से लेकर कई और जरूरी चीजें हैं जिनकी लिस्ट बना लें और बच्चे के जन्म से पहले ही इन चीजों को खरीद लें क्योंकि बच्चे के जन्म के बाद आपके पास बिलकुल समय नहीं होगा कि आप बच्चे को अकेले छोड़कर शॉपिंग करने जा सकें। खास बात यह है कि इन चीजों की जरूरत आपको बच्चे के जन्म के तुरंत बाद ही पड़ेगी...
बच्चे का पालना
ऐसा पालना या झूला खरीदें जिसमें गद्दे और चादर पहले से लगी हो। पालना खरीदते वक्त ध्यान रखें कि वह आरामदेह होने के साथ ही मजबूत भी हो ताकि आप बिना किसी डर के बच्चे को उसमें सुला सकें।
फॉर्म्यूला मिल्क
आप बच्चे को ब्रेस्टफिडिंग करवाएं या नहीं इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन फॉर्म्युला मिल्क पाउडर के कुछ डिब्बे किचन कैबिनेट में इमरजेंसी के लिए जरूर रखें। लेकिन इससे पहले कि आप कोई फॉर्म्यूला खरीदें ब्रैंड का ध्यान रखें।
फीडिंग बॉटल
अगर आप बच्चे को अपना दूध पिलाने वाली हैं तो आपको ज्यादा फीडिंग बॉटल की जरूरत नहीं लेकिन कम से कम 5 बॉटल जरूर खरीद कर रखें। वैसे तो आप एक बॉटल को धोकर दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं लेकिन कुछ एक्स्ट्रा बॉटल रखना आपके काम आएगा। साथ ही छोटी फीडिंग बॉटल की जगह फुल साइज बॉटल खरीदें।
इस गर्मी में अपने नन्हे-मुन्ने के लिए जरूर खरीदें ये 6 चीजें
चिलचिलाती धूप और गर्मी ने दस्तक दे दी है। बड़े तो बड़े, बच्चों का भी हाल बेहाल है। बच्चों की स्किन काफी नाजुक होती है, जिस पर तेज धूप और गर्मी जल्दी असर करती है। इसलिए जरूरी है कि बच्चों का खास ख्याल रखा जाए। इस बार गर्मियों में बच्चों को जलती धूप से बचाने के लिए आप कुछ खास चीजें अपने पास रख सकती हैं।
चूंकि बच्चे की स्किन काफी सॉफ्ट होती है, इसलिए जरूरी है कि आप एक अच्छी बेबी क्रीम और लोशन साथ रखें और समय-समय पर बच्चे की पूरी बॉडी पर लगाती रहें। इसके अलावा एक नैपी क्रीम रखें ताकि जब भी आप उसका नैपी चेंज करें, एक बार उसे जरूर लगाएं। इससे न तो बच्चे को इरिटेशन होगी और न ही रैशेज पड़ेंगे।
आजकल बाजार में नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए काफी ट्रेंडी हैट्स मौजूद हैं। आप अपनी पसंद के मुताबिक, दो-तीन हैट खरीद लें। ध्यान रहे कि वे काफी सॉफ्ट हों और लाइट कलर में हों। लाइट कलर गर्मी में ठंडक का अहसास देता है और उसमें गर्मी भी कम महसूस होती है।
बाजार में बच्चों के लिए तरह-तरह के और काफी अट्रैक्टिव स्लीपिंग मास्क उपलब्ध हैं। आपको जो पसंद हो, वह मास्क खरीद लें। जब बच्चा सुकून से सोएगा तब आपको भी आराम मिलेगा।
गर्मियों में बच्चों को अक्सर रैशेज हो जाते हैं। दाने निकल आते हैं, जिसकी वजह से बच्चे चिड़चिड़े हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें ढीले-ढाले कपड़े पहनाएं। हल्के गर्म पानी से नहलाएं। कूलिंग इफेक्ट देने वाला टैलकम पाउडर इस्तेमाल करें।
अक्सर देखा गया है कि कुछ पैरंटस बच्चे को पूरी तरह से ढंक लेते हैं। ऐसा करने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेकर बच्चे की स्किन के अनुसार सनस्क्रीन लगाएं। धूप में बाहर निकलते वक्त उसे हल्के रंग और कॉटन के कपड़े पहनाएं। ध्यान रहे कि अपने बच्चे के लिए आप जो सनस्क्रीन या सन क्रीम चुन रही हैं वह उसे सिर्फ यूवी रेज़ ही नहीं बल्कि इन्फ्रारेड रेज़ से भी बचाए।
डायपर
अब यह आपको तय करना है कि आप अपन नवजात के लिए डायपर इस्तेमाल करना चाहती हैं या कपड़ा। अगर आप कपड़ा इस्तेमाल करने के बारे में सोच रहीं तो 24-25 कपड़े के टुकड़े तैयार रखें ताकि बच्चे को दिक्कत ना हो। अगर डायपर खरीद रही हों तो न्यूबॉर्न साइज का बड़ा पैकेट खरीद कर रख लें।
डायपर रैश क्रीम
नवजात बच्चे के साथ अक्सर डायपर रैश की प्रॉब्लम हो जाती है लिहाजा डायपर रैश क्रीम भी पहले से ही खरीद कर रख लें ताकि आप बच्चे को डायपर पहनाते वक्त इसका इस्तेमाल कर सकें।
डिजिटल थर्मोमीटर
चूंकि बच्चे अपनी तकलीफ कह कर बता नहीं पाते लिहाजा उनका तापमान मापकर ही आप उनकी सेहत के बारे में जानकारी हासिल कर सकती हैं। अगर बच्चे का फीवर बढ़ जाए तो यह गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है लिहाजा डिजिटल थर्मोमीटर के जरिए बच्चे का फीवर जरूर मापें।
मैक्सी पैड्स
यह नवजात बच्चे के लिए नहीं बल्कि नई मांओं के लिए। डिलिवरी के बाद लोसिया डिस्चार्ज को कम होने में 2-3 हफ्ते का वक्त लगता है लिहाजा अपनी सहूलियत के लिए अल्ट्रा-अब्जॉर्बेंट मैक्सी पैड्स के कई पैकेट साथ रखें।
| --------------------------- | --------------------------- |