healthplanet.net

Posted on

शिशुओं की सूखी त्वचा से कैसे निपटें -

निम्न तरीकों से इससे बचाव किया जा सकता है।

1. बच्चे के नहाने का समय सीमित करें – अपने शिशु को ज्यादा देर तक न नहलाएं। इससे उसके त्वचा की प्राकृतिक नमी खत्म हो जाती है। बच्चे को 10 मिनट से ज्यादा न नहलाएं। नहलाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। रोजाना नहलाने की जगह हफ्ते में 3-4 बार ही नहलाएं।

2. खराब या कठोर साबुन से बचें – बच्चे को ड्राई स्किन की समस्या से बचाने के लिए जरूरी है कि आप खराब या कठोर साबुन से बचें। स्टैंडर्ड बेबी शॉप चुनने की जगह आपको ऐसा शावर जैल या तरल साबुन लेना चाहिए, जिसमें नमी प्रदायक क्रीम की मात्रा प्रचूर हो। अगर आप बेबी शॉप को पसंद करते हैं, तो ऐसा साबुन चुनें जिसमें अतिरिक्त मॉइश्चराइजर व तेल हो। बच्चों के लिए ऐसे साबुन से परहेज करना चाहिए जिसमें सुगंध, बुलबुले व अल्कोहोल हो।

3. बच्चे को नहाने के बाद मॉइश्चराइजिंग लोशन का प्रयोग करें – बच्चे को नहलाने के बाद उसके शरीर पर मॉइश्चराइजिंग लोशन का प्रयोग जरूर करें। बच्चे के स्नान के बाद तीन मिनट के अंदर इसका उपयोग करना महत्वपूर्ण है। इससे आप बच्चे की त्वचा पर नमी को बनाए रख सकते हैं।

4. बच्चों को लिए नैचुरल फैब्रिक से बने कपड़े ही पहनाएं – बच्चे की त्वचा उसके कपड़ों से भी प्रभावित होती है। ऐसे में जरूरी है कि आप उसे नैचुरल फैब्रिक से बने सूती कपड़े पहनाएं। कपड़ा ऐसा हो जो नरम हो और सांस लेने में दिक्कत न दे। आपको सिंथेटिक फाइबर कपड़ों से दूर रहना चाहिए।

5. कपड़े धोने वाले डिटर्जेंट पर भी दें ध्यान – सिर्फ अच्छे कपड़े चुनना ही काफी नहीं है। आप बच्चों के उन कपड़ों को किस तरह के डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं, ये भी बहुत मायने रखता है। अगर आप बच्चों के कपड़ों को धोने के लिए कठोर डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे बच्चे की त्वचा सूखेगी और जलन भी बढ़ेगा। आपको उनके कपड़े बच्चों के वस्त्र धोने वाले डिटर्जेंट से ही साफ करने चाहिए।

6. सर्दियों में बच्चे को अच्छी तरह कपड़े पहनाकर रखें – ठंड में आपको बच्चे को अच्छी तरह से कपड़े पहनाकर रखना चाहिए। यह न केवल ड्राई स्किन रोकने में मदद करेगा, बल्कि उसे अन्य बीमारियों से भी दूर रखेगा। जब कभी बच्चे को घर से बाहर निकालें तो उसे पूरे बाजू की जैकेट या स्वैटर पहनाएं। कानों को टोपी से ढकें। हाथों को दस्ताने से ढकें। सर्दियों में बच्चे के चेहरे पर पेट्रोलियम जेली भी लगाएं। इससे बच्चे का चेहरा यानी त्वचा नहीं फटेगी।

7. घर में ह्यूमिडिफायर लगाएं - सूखी हवा बच्चों की त्वचा की सबसे बड़ी दुश्मन है। सर्दियों के मौसम में बच्चे के कमरे में हवा की नमी का स्तर स्थिर रखने के लिए ह्यूमिडिफायर लगवाएं। इसे नियमित रूप से साफ करना न भूलें। इसके अलावा अपने थर्मोस्टेट को हमेशा 68 ° F के आसपास ही रखें।

8. बच्चे को हाइड्रेटेड रखें – बच्चे की त्वचा पर मॉइश्चराइजर की जरूरत होती है और इसके लिए उसे भरपूर हाइड्रेशन की जरूरत होती है। ऐसे में जरूरी है कि आप उसे हाइड्रेटेड रखें, खासकर सर्दियों में। हाइड्रेशन के लिए उसे ज्यादा से ज्यादा मां का दूध पिलाएं। अधिक पानी पिलाएं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info