healthplanet.net

Posted on

जब भी कोई महिला गर्भवती होती है, तो उसे शारीरिक तापमान का ख्याल रखने के लिए कहा जाता है। आपने अक्सर अपने घर में मां या दादी को कहते हुये सुना होगा कि गर्म पानी से नहीं नहाना है। इसका मतलब है कि डिलीवरी (Delivery) तक हॉट शावर या हॉट टब बाथ से दूर रहना है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे बॉडी का टेंपरेचर (Body Temperature) बढ़ जाता है और आपके बच्चे की जान को खतरा हो सकता है। मगर, क्या आप जानती हैं कि प्रसव के बाद भी आपको कुछ दिन नहीं नहाना चाहिए? जी हां, ये सच है। और सिर्फ दादी-नानी ही नहीं, बल्कि डॉक्टर भी इस पर सहमति जताते हैं। आइए जानते हैं क्या है प्रसव के बाद नहाने (Postpartum Bath) का सही समय।

शायद हर महिला को यह बात न पता हो। मुझे ये बात तब पता चली जब मम्मी नें मेरी दीदी को उनकी डिलीवरी के बाद ये समझाया। इस बारे में मुझे कोई अंदाज़ा नहीं था कि डिलीवरी के तुरंत बाद नहीं नहाना चाहिए।

मेरी दीदी की डिलीवरी सी सेक्शन द्वारा की गयी थी इसलिए मुझे मम्मी का कहना सही लगा कि अभी घाव भरे नहीं है। इसलिए नहाना नहीं है। पानी जाने की वजह से स्टिच समय से पहले टूट सकते हैं और ये काफी जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए डिलीवरी के तुरंत बाद नहीं नहाना चाहिए, लेकिन क्या ये रूल नॉर्मल डिलीवरी में भी अप्लाई होता है चलिये पता करते हैं।
क्या आप डिलीवरी के बाद नहा सकती हैं?

जन्म की प्रक्रिया योनि पर तनाव या खिंचाव पैदा कर सकती है, जिसके परिणामस्वरूप टीयर्स पड़ सकते हैं। अन्य सी – सेक्शन डिलीवरी की वजह से घाव या कट हो सकते हैं जिन्हें सही से ठीक होने की आवश्यकता होती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info