healthplanet.net

Posted on

जब बच्चे सही से खाना नहीं खाते हैं तो अधिकतर माँ चिंतित हो जाती हैं और उन्हें जबरन खाना खिलाती हैं ताकि उन्हें सही पोषण मिल सके। हालाँकि, ऐसा करने से परेशानी ठीक होने की जगह और बिगड़ सकती है। कभी भी बच्चे को ज़बरदस्ती खाना ना खिलाएं। अगर आपका बच्चा चम्मच को दूर धकेलता है तो खाना खिलाना रोक दें, और उसके साथ खेलें।

यूं बढ़ाएं बच्चों की भूख

बच्चों को स्नैक्स बहुत पसंद होता है, लेकिन आप उन्हें हेल्दी स्नैक्स खाने के लिए दें. आप रोस्टेड मूंगफली दें ना कि चिप्स. सैंडविच या बेक्ड वेजिटेबल, सूप, नट्स दें ना की मैदे से बने बिस्किट, कुकीज.

जब भोजन करने का समय हो, तो स्नैक्स बिल्कुल खाने ना दें. स्नैक्स और भोजन में पर्याप्त गैप रखें.

मूंगफली से भूख बढ़ती है. इसमें प्रोटीन भी काफी होता है, इसलिए बच्चे की डाइट में मूंगफली अधिक शामिल करें.

यदि बच्चा दूध नहीं पीना चाहता, तो कैल्शियम की जरूरत को पूरा करने के लिए उन्हें कॉटेज चीज, दही, क्रीम, पनीर आदि खिलाएं.

हेल्दी फैट और कैलोरी से भरपूर फूड्स खाने के लिए दें ताकि, वजन भी बढ़े.

बच्चों को हर तरह के रंगों वाले फल, सब्जियां खिलाने की कोशिश करें.

स्ट्रॉबेरी, शहद, केला, दही, आम या अन्य फेवरेट फल से स्मूदी, मिल्क शेक बनाकर पिलाएं.

जब बच्चा खाए, तो उस समय डांटें ना, उसे आराम से खाने दें.

तरह-तरह के हेल्दी तरीके से स्नैक्स बनाएं, जिसे देखकर बच्चा खुद ही खाने में दिलचस्पी दिखाए.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info