Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
बच्चों को खुश रखने के टिप्स 1: अपना फोन दूर रखें
आजकल हर किसी के लिए फोन से दूर रहना बहुत मुश्किल है। आजकल लोग टेक्नोलॉजी (Technology) से इतना चिपके रहते हैं कि फोन और लैपटॉप से एक घंटे भी दूर नहीं रह सकते। आपके लिए जरूरी है कि दिन में कम से कम 10-15 मिनट का समय सिर्फ बच्चे के लिए निकालें और उस दौरान फोन से पूरी तरह दूर रहें। यदि फोन बज भी रहा हो तो बजने दें, क्योंकि फोन इंतजार कर सकता है, फिलहाल आपका समय बच्चे के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है।
बच्चों को खुश रखने के टिप्स 2: अपने शब्दों पर ध्यान दें
आप जो भी बोलते हैं बच्चे उसे ध्यान से सुनते हैं और उन शब्दों को दिमाग में बिठा लेते हैं। इसलिए अपने शब्दों और बच्चों के आसपास क्या बोलते हैं इस बात का ध्यान रखें। बच्चों के आसपास रहने पर आप यदि अपने मी टाइम के बारे में कहती हैं, “शुक्र है आज बच्चे घर पर नहीं है, मैं आराम करूंगी। इसका मुझे कबसे इंतजार था।” ऐसी बातें सुनकर बच्चों का दिल टूट सकता है, उन्हें लगेगा कि आपको उनकी कोई परवाह नहीं है।
बच्चों को खुश रखने के टिप्स 3: संवाद
जब कभी आप बच्चे को समय न दे पाएं, तो उन्हें समझाएं कि क्यों आपका काम महत्वूपर्ण था और इस बात का आश्वासन दें कि काम से लौटने के बाद आप उसके साथ जरूर समय बिताएंगी। बच्चे को किसी भी कारण समय न देने की स्थिति में उनसे सॉरी भी बोलें। बच्चे को समझाएं अगर आप उन्हें कम वक्त दे पाती हैं तो।
बच्चों को खुश रखने के टिप्स 4: प्यार जताएं
बच्चों को सिर्फ बातों से ही नहीं, बल्कि शारीरिक स्पर्श से भी प्यार जताना जरूरी होता है। प्यार से गले लगाने और किस करने से बच्चों को अच्छा महसूस होता है और उन्हें लगता है कि पैरेंट्स उनसे बहुत प्यार करते हैं, उनमें सुरक्षा की भावना आती है।
बच्चों को खुश रखने के टिप्स 5: रूटीन तय करें
हर शाम एक कनेक्शन पॉइंट बनाएं और आप दोनों ने पूरे दिन में जो किया उस पर बात करें। किसी कॉमन सब्जेक्ट पर बात करें, जिससे बच्चा खुश हो जाए। उससे होमवर्क (Homework) और स्कूल (School) के बारे में न पूछें। बल्कि ऐसी चीजों पर बात करने की कोशिश करें जिससे वह खुश हो जाए और अपनी खुशी आपके साथ शेयर करे।
बच्चों को खुश रखने के टिप्स 6: परिणाम की चिंता न करें
कोई भी काम या स्कूल में अच्छा परफॉर्मेंस (Performance) करने पर बच्चे से यह न कहें, “तुमने शानदार काम किया”, बल्कि कहें, “मुझे तुम्हारा ये परफॉर्मेंस बहुत पसंद आया या मुझे तुम्हारा गाना या डांस या गिटार बजाना बहुत अच्छा लगा”। आप जब उन्हें परफॉर्म करता देखती हैं तो उनकी भावनाओं पर ध्यान केंद्रित करें न कि वह कैसा परफॉर्म कर रहे हैं उस पर।
बच्चों को खुश रखने के टिप्स 7: अपने शेड्यूल को नजरअंदाज करें
हर काम अच्छी तरह से हो इसके लिए आप भी शेड्यूल बनाती होंगी, लेकिन कई बार हो सकता है कि आपका शेड्यूल बच्चे के लिए सही न हो या उसे पसंद न आए। तो कभी-कभार उनके हिसाब से अपने शेड्यूल बदलने में कोई बुराई नहीं है। आपने आज डिनर (Dinner) का मेन्यू पहले ही तय कर रखा है, लेकिन बच्चे को वह पसंद नहीं आया तो आज उसकी हिसाब से अपना मेन्यू बदल लें। बच्चे को मेन्यू प्लान करने और शॉपिंग (Shopping) में भी शामिल करें।
बच्चों को खुश रखने के टिप्स 8: बच्चे को निर्णय लेने दें
हफ्ते में एक बार बच्चे को प्लानिंग (Child’s planning) करने दें कि वह क्या करना चाहते हैं। हो सकता है बच्चे को जिस चीज में मजा आए वह आपको बिल्कुल पसंद न हो, मगर उसकी खुशी के लिए उसके फैसले के साथ चलें।
बच्चों को खुश रखने के टिप्स 9: बच्चे को सबसे ज्यादा महत्व दें
आपका बच्चा जब स्कूल से घर आए, तो अपना सारा काम छोड़कर वह क्या कहना चाहता है या उसे क्या चाहिए इस पर ध्यान दें। आप भले ही कितनी भी बिजी क्यों न हो, कुछ देर के लिए काम छोड़कर मुस्कुराहट के साथ बच्चे को गले लगाकर उसका घर में स्वागत करें।
बच्चों को खुश रखने के टिप्स 10: अटैचमेंट ब्रिज बनाएं
अटैचमेंट ब्रिज एक ऐसी चीज है जिसके जरिए साथ न रहने पर भी बच्चे को एहसास होगा कि आप उसके बारे में सोच रही हैं। यह कोई नोट हो सकता है या लंच में उसकी फेवरेट डिश। ये छोटी-छोटी बातें उसे एहसास दिलाती है कि आप उसकी कितनी परवाह करती हैं और उसे पूरे दिन कितना याद करती हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |