Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
बच्चों के बाल सफेद होने के कारण
एक्सपर्ट्स बच्चों के बाल सफेद होने के पीछे पोषण की कमी और प्रदूषित हवा और पानी को काफी बड़ा कारण मानते हैं. हालांकि, कुछ मुख्य कारण इस प्रकार हो सकते हैं. जैसे-
1. अनुवांशिक (जेनेटिक्स)
बच्चों के बाल सफेद होने का सबसे बड़ा कारण जेनेटिक्स हो सकता है. जिसके कारण कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगते हैं. अगर बच्चे के माता-पिता या दादा-दादी आदि को भी कम उम्र में बाल सफेद होने की समस्या थी, तो काफी आशंका है कि बच्चे को भी सफेद बालों की समस्या परेशान कर सकती है.
2. कम उम्र में विटामिन बी-12 की कमी
बचपन में बाल सफेद होना शरीर में विटामिन बी-12 की कमी का लक्षण भी हो सकता है. चूंकि, विटामिन बी12 चुनिंदा वेजिटेरियन फूड में होता है. जिस कारण बच्चों में इस विटामिन की कमी हो सकती है और बचपन में ही बाल सफेद हो सकते हैं.
3. मेडिकल कंडीशन
कम उम्र या बच्चों में सफेद बालों की समस्या को प्रीमैच्योर ग्रेइंग (Premature Greying) भी कहा जाता है. जो कि बालों में पिग्मेंटेशन की कमी होने के कारण होती है. यह कई स्किन कंडीशन का लक्षण हो सकता है. जैसे- विटिलिगो या पाईबाल्डिज्म आदि.
4. बच्चों में तनाव
युवा ही नहीं, बच्चों में भी तनाव दिखने लगा है. जिसके कारण तनाव के लक्षण बच्चों में आम हो गए हैं. बाल सफेद होना भी तनाव का लक्षण है, जो कि पर्यावरणीय कारकों के कारण हो सकता है.
5. अस्वस्थ खानपान
बच्चों के बाल सफेद होने का कारण अस्वस्थ खानपान भी हो सकता है. क्योंकि, अनहेल्दी फूड्स खाने से बच्चा कुपोषण का शिकार हो सकता है. जिसके कारण बालों को जरूरी पोषण नहीं मिलता और वे सफेद होने लगते हैं.
| --------------------------- | --------------------------- |