healthplanet.net

Posted on

फुंसी के लिए दवा से कम नहीं है ये उपाय, राहत पाने के लिए तुरंत लगाएं :-

नारियल का तेल और टी ट्री ऑयल

फोड़े-फुंसी से छुटकारा पाने के लिए नारियल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं. इस तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो फुंसी का इलाज करने में प्रभावी माना जाता है. अगर आप फोड़े और फुंसी से राहत पाना चाहते हैं तो नारियल के तेल में टी ट्री ऑयल मिक्स करके इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं. इससे आपको काफी लाभ मिलेगा.

एलोवेरा और हल्दी से पाएं राहत

फोड़े-फुंसी का इलाज करने के लिए एलोवेरा जेल काफी प्रभावी हो सकता है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो फोड़े-फुंसी में होने वाली सूजन को कम कर सकता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए एलोवेरा जेल में हल्दी मिक्स करके पीस लें. इससे फोड़े-फुंसी का इलाज किया जा सकता है.

तुलसी फुंसी का करें इलाज

फोड़े-फुंसी की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए तुलसी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है जो इससे आप फोड़े-फुंसी से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए तुलसी की पत्तियों को पील लें. अब इस लेप को फोड़े-फुंसियों पर लगाएं. इससे आपको काफी लाभ मिलेगा.

नीम से फुंसी से पाएं राहत

फोड़े-फुंसी का इलाज करने के लिए नीम काफी गुणकारी हो सकता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए नीम की पत्तियों को पीसकर इसका पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को फुंसी पर लगा लें. करीब 20 मिनट बाद इसे धो लें. इससे आपको कुछ ही दिनों में राहत मिल सकता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info