Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
फैटी लिवर रोग के लिए सबसे अच्छा आहार क्या है? (What is the best diet for fatty liver disease?)
गैर ऐल्कॉहॉलिक फैटी लिवर रोग (non-alcoholic fatty liver disease), लिवर में चर्बी बनने के कारण होता है। आहार और जीवन शैली में परिवर्तन से आपको स्थिति सुधारने में मदद मिल सकती है।
लेकिन यदि आपको फैटी लिवर रोग (वसायुक्त यकृत रोग) है तो आपको कौन सा खाद्य पदार्थ खाना चाहिए और किससे बचना चाहिए?
फैटी लिवर रोग में क्या खाएँ
यदि आपको फैटी लिवर रोग है तो आपको उन खाद्य पदार्थों को खाने का प्रयत्न करना चाहिए जो आपके लिवर में बनी हुई चर्बी को कम करने में सहायता करें। इसमें ताज़े फल, सब्ज़ियाँ, स्वस्थ वसा, जटिल कार्बोहाइड्रेट और खाद्य पदार्थ जो अच्छे एंटीऑक्सीडेंट (antioxidant) हैं, शामिल होते हैं।
मेडिटेरेनियन आहार (Mediterranean diet
) का पालन करना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें बहुत से खाद्य पदार्थ होते हैं जो लिवर में वसा के स्तर को कम करने में सहायता करते हैं।
धीरे-धीरे मुक्त होने वाले स्टार्च युक्त भोजन जैसे साबुत अनाज का ब्रेड, ओट्स और ब्राउन राइस फायदेमंद हैं। और आपको थोड़ी मात्रा में स्वस्थ वसा भी खाना चाहिए जो नट्स, तैलीय मछली, जैतून, एवाकाडो और फ्लैक्स सीड में मिलते हैं।
यदि आप सामान्य रूप से बहुत ज़्यादा मीठी चाय, कॉफी या फल का रस पीते हैं तो पानी या बिना शक्कर की चाय पर जाना अपने आहार में बड़ा परिवर्तन किए बिना वज़न कम करने में सहायता कर सकता है।
और यदि आप खाने के समय अधिक मात्रा में भोजन करने के आदी हैं तो उसमें कटौती करने का प्रयास करें क्योंकि सीमित मात्रा में खाना फैटी लिवर रोग (fatty liver disease) के लिए सहायक हो सकता है।
यदि आपको मधुमेह या उच्च कोलेस्ट्रॉल है, तो अपने आहार में कोई भी बदलाव करने से पहले डॉक्टर से बात करें। वे आपको एक आहार निर्धारित करने में मदद कर सकते हैं जो आपके लिए फ़ायदेमंद हो सकता है।
आहार जिनसे फैटी लिवर रोग में परहेज़ करें चाहिए
फैटी लिवर रोग को नियंत्रित करने के लिए उच्च कैलोरी युक्त खाद्य पदार्थों जैसे कि तले हुए खाने में कटौती करें। आपको अपने द्वारा लिए जाने वाले सैचुरेटेड फैट की मात्रा में भी कमी करनी चाहिये। जो मुख्यरूप से रेड मीट और दुग्ध उत्पाद में पाया जाता है।
उन खाने और पीने की चीज़ों से बचें जिसमें अतिरिक्त चीनी होती है, जैसे फल का रस और सोडा। ऐसा इसलिए क्योंकि हाई ब्लड शुगर स्तर लिवर में फैट की मात्रा को बढ़ा सकता है। शराब और प्रोसेस्ड आहार में कटौती भी एक अच्छा उपाय है, जैसे सफेद ब्रेड और पास्ता कम करना।
लीवर की सफाई
कुछ लिवर साफ करने वाले प्रोडक्ट दावा करते हैं वे अवांछित वसा को विखंडित कर सकते हैं और लिवर के कार्य में सुधार या हानिकारक पदार्थों को सिस्टम से निकाल सकते हैं। हालांकि इसके कोई सबूत नहीं है कि लिवर साफ करने वाले सच में आपके फैटी लिवर रोग में सुधार करते हैं।
लिवर साफ करने वाली चीज़ों की जगह क्यों न थोड़ा और व्यायाम किया जाए या लिवर पर पड़ने वाले दबाव को कम करने के लिए धूम्रपान छोड़ा (give up smoking
) जाए। दोनों क्रियाएं फैटी लिवर रोग में सुधार करने के लिए चिकित्सकीय रूप से मान्यता प्राप्त हैं, और आपके सामान्य स्वास्थ्य में भी सुधार करेंगे।
वज़न कम होना और फैटी लिवर रोग
अध्ययन बताते हैं कि पूरे वज़न का 3 से 5% वज़न कम होना लिवर में वसा की मात्रा को कम करता है। अपने शरीर के वज़न का लगभग 10% घटाना लिवर में सूजन (liver inflammation) को कम कर सकता है।
लेकिन बहुत तेज़ी से वज़न कम करने को लेकर सावधान रहें। क्योंकि यह आपके लिवर पर दबाव बना सकता है और फैटी लिवर रोग को और खराब कर सकता है। हमेशा धीरे-धीरे वज़न घटाने का लक्ष्य रखें। और वज़न कम करने के सुरक्षित तरीके (safe ways to lose weight
) पर सलाह के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या डाइटीशियन से बात करें।
| --------------------------- | --------------------------- |