healthplanet.net

Posted on

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनाएं ये 8 नेचुरल उपाय, त्वचा की कई समस्याओं में है रामबाण इलाज-

फेस पर ग्लो लाने के 8 हर्बल उपाय-

1. सुबह नींबू पानी लें

सुबह उठने के बाद सबसे पहले नींबू पानी पीना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। नींबू में विटामिन सी होता है जो त्वचा को चमक प्रदान करने में मदद करता है।

2. पानी

पानी शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है। जो हमारे चेहरे पर ग्लो लाने में मदद करते हैं। रोज कम से कम 15 गिलास पानी पिएं।

3. फेसवॉश

फेसवॉश हमारे चेहरे से गंदगी और तेल को हटाने में मदद करता है। दिन में दो बार फेसवॉश का इस्तेमाल करें लेकिन अब एक सवाल उठता है कि हमें कौन सा फेसवॉश इस्तेमाल करना चाहिए। केमिकल फ्री फेस वॉश काफी महंगे होते हैं। मैं आपको बताऊंगा कि आपको पाउडर बेस फेसवॉश का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए।

• बीएसडी ऑर्गेनिक

• खादी

• प्लांटोर हर्बल

ये फेस वॉश खरीदने में आसान होते हैं और तो और ये हर्बल भी होते हैं और साथ ही ये रासायन मुक्त भी होते हैं।

4. मॉइश्चराइज़र और सनस्क्रीन

ये दो चीजें स्किन केयर राउटाइन में सबसे महत्वपूर्ण हैं। अच्छे मॉइस्चराइज़र और सनस्क्रीन खरीदें, यह सुनिश्चित करें कि वे रासायन यानी की कैमिकल और पैराबेन मुक्त हैं। इस बात का ध्यान रखें कि घर से बाहर कदम रखने से 15 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं।

5. फेस स्क्रब

फेस स्क्रब डेड सेल्स, डार्क पैच को हटाने में मदद करता है और चेहरे पर ग्लो लाता है। फेस स्क्रब के रूप में ये सामग्री मिलाकर आप चेहरे को स्क्रब बनाकर प्रयोग कर सकते हैं।

• 1 कॉफी का पैक

• थोड़ी सी चीनी

• नारियल का तेल

इसे अच्छे से मिलाएं और दो मिनट तक स्क्रब करें और ठंडे पानी से धो लें। यह स्क्रब बहुत प्रभावी है। इसे हफ्ते में दो बार जरूर इस्तेमाल करें।

6. मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी को स्किनकेयर रूटीन के सबसे अच्छा प्रोडक्ट के रूप में भी जाना जाता है। यह आपकी त्वचा को चमक देने में मदद करता है।

सामग्री

• 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी

• 2 चम्मच टमाटर का रस

• आधा चम्मच दही

इसे अच्छे से मिलाएं और अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। यह बहुत प्रभावी फेस पैक है। यह आपके चेहरे पर चमक लाने में मदद करेगा। सप्ताह में दो बार इसका प्रयोग करें।

7. एलोवेरा

सोने से पहले अपने चेहरे पर एलोवेरा लगाएं। एलोवेरा पिंपल और पिंपल के दाग को कम करने मेंमदद करता है और आपकी त्वचा को हाइड्रेट करता है। आप एलोवेरा प्लांट और एलोवेरा के किसी भी उत्पाद का उपयोग कर सकते हैं। परिणाम देखने के लिए इसे हर दिन प्रयोग करें।

8. हल्दी वाला दूध

सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिएं। हल्दी में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह उम्र बढ़ने, मुंहासे और निशान को दूर करने में मदद करता है। यह आपकी त्वचा को चिकना करता है और आपके चेहरे पर चमक लाता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info