Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
फेफड़ों का ख्याल रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स -
साबुत अनाज
साबुत अनाज फेफड़ों के लिए हेल्दी डाइट माना जाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर, विटामिन ई और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा यह एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। आप खाने में गेहूं, जौ, मूंग आदि से बने खाद्द-पदार्थ को शामिल कर सकते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती हैं। ये लंग्स को हेल्दी रखने में मदद करती हैं। डाइट में आप ब्रोकली, पालक, बीन्स आदि सब्जियों को शामिल कर सकते हैं।
ओमेगा 3 युक्त फूड्स
फेफड़े को स्वस्थ रखने के लिए आपको डाइट में ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स को शामिल करना चाहिए। फेफड़े को मजबूत बनाने के लिए नट्स अखरोट, मेथी की बीज, अलसी के बीज, फैटी फिश आदि का सेवन कर सकते हैं।
चुकंदर
इसमें विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो फेफड़े को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आप आहार में चुकंदर का जूस शामिल कर सकते हैं।
सेब
सेब में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ई और विटामिन सी पाए जाते हैं। जो फेफड़ो के लिए फायदेमंद होते हैं। ये शरीर की अन्य रोगों को दूर करने में मदद करते हैं। आप डेली डाइट में सेब जरूर शामिल करें।
संतरा
इसमें मौजूद विटामिन सी फेफड़ों के लिए मददगार साबित हो सकता है। यह एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। फेफड़ों के स्वस्थ रखने के लिए डाइट में संतरे शामिल कर सकते हैं।
फेफड़ों का ऐसे रखें ख्याल
यदि आस-पास हरियाली हो तो ऐसा करना फेफड़ों के लिए अच्छा माना जाता है. क्योंकि पौधे ऑक्सीजन को बरकरार रखने में आप के काम आते हैं. साथ ही विषाक्त पदार्थों को दूर करने में भी सहयोगी होते हैं. ऐसे में आप अपने आसपास हरियाली बनाए रखें.
नियमित रूप से व्यायाम करना भी बेहद जरूरी होता है. व्यायाम करने से न केवल सांस प्रणाली मजबूत होती है बल्कि इससे लंग्स पर सकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है. आप उदाहरण के तौर पर नियमित रूप से अनलोम विलोम कर सकते हैं. यह लंग्स के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है.
एक्सरसाइज के साथ-साथ व्यक्ति को अपने खाने का ख्याल रखना भी जरूरी होता है. ऐसे में वह अपनी डाइट में उन चीजों को जोड़ें जिसके अंदर भरपूर मात्रा में विटामिंस, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद हों. ये फूड, हरी पत्तेदार सब्जियां आदि सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती हैं.
फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए व्यक्ति को भरपूर मात्रा में पानी का सेवन नहीं करना चाहिए. आमतौर पर व्यक्ति को 8 से 11 गिलास पानी का सेवन करना चाहिए. ऐसा करना सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है.
व्यक्ति को धूम्रपान का सेवन करने से बचना चाहिए. धूम्रपान, तंबाकू आदि के सेवन से फेफड़ों को नुकसान हो सकता है.
| --------------------------- | --------------------------- |