healthplanet.net

Posted on

फूड पॉइजनिंग होने के सामान्य कारण :-

आमतौर पर फूड पॉइजनिंग की समस्या आहार से जुड़ी सफाई न रखने की वजह से होती है। मुख्य रूप से फूड पॉइजनिंग निम्नलिखित कारणों से होती है :-

बिना धुले हुए बर्तनों का उपयोग करने से – अगर खाना बनाने के लिए ठीक से साफ़ न हुए बर्तनों का इस्तेमाल किया जाए तो उससे भी फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। क्योंकि ऐसे में संभव है कि कई तरह के जीव बर्तनों से गुजरे हों (उदाहरण के लिए कोकरोच)।
खराब डेयरी उत्पाद लेने से – अगर आप खराब डेयरी उत्पादों का सेवन करते हैं तो उससे भी फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। इसमें बासी दही, खराब होने की कगार पर आया दूध और बटर शामिल है।
समुद्री आहार लेने से – अगर आप समुद्री आहार लेने के ज्यादा शौक़ीन है तो आपको इसे अच्छे से साफ़ कर के ही पकाना चाहिए और यह सुनुचित करना चाहिए कि आपकी मछली या अन्य कोई समुद्री आहार साफ़ पानी से आया है।
बिना हाथ धोए खाना बनाने या खाना लेने से – यदि आप बिना हाथ धोए खाना बनाते हैं या खाना लेते हैं तो जीवाणु खाने के साथ पेट में जा सकते हैं जिसकी वजह से फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है।
साफ़ पानी न लेने से – साफ़ पानी न लेने की वजह से फूड पॉइजनिंग होने की समस्या सबसे ज्यादा होती है। फूड पॉइजनिंग की यह समस्या सबसे ज्यादा विकाशील देशों में सबसे ज्यादा है। कोशिश करें कि आप साफ़ पानी ही लें, लेकिन अगर आप कुएं, तालाब या नदी से पीने का पानी लेते हैं तो आपको उसे पीने से पहले उबाल कर ठंडा करके ही उसे पीना चाहिए।
बिना धूलि सब्जी या फल लेने से – अगर आप अपनी फल या सब्जियों को बिना ठीक से धोए आहार में शामिल करते हैं तो उससे भी आपको फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। ऐसे में पैरासाइट आपके पाचन तंत्र में दाखिल हो सकते हैं।
कच्चा मांस लेने से – अगर आप मांसाहार अधिक लेते हैं तो आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि जो भी आप मांस ले रहे हैं वह पूरी तरह से पका हुआ होना चाहिए। अगर आप अधपका मांस या अंडा भी लेते हैं तो इससे आपको फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। अक्सर कच्चे मांस में कई तरह के जिवाश्व्म पनप रहे होते हैं।
वंशानुगत होने के कारण – अन्य गंभीर बीमारियों के अलावा फूड पॉइजनिंग भी एक वंशानुगत रोग (hereditary disease) हो सकता है। अगर आपके परिवार में पहले फूड पॉइजनिंग की समस्या रही है तो आपको भी यह समस्या हो सकती है।
कमजोर पाचन तंत्र – जिन व्यक्तियों का पाचन तंत्र कमजोर होता है उन्हें भी अक्सर फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है जो कि सासामान्यतया अपने आप ठीक हो जाती है।


फूड पॉइजनिंग से कैसे छुटकारा पाया जाए -

किसी भी रोग से छुटकारा पाने का एक ही तरीका है कि आप जल्द से जल्द उसकी पहचान करें और उसका उपचार लेना शुरू करें। अगर आप फूड पॉइजनिंग से जूझ रहे हैं तो आप इसके लिए चिकित्सक से उपचार ले सकते हैं और साथ ही आप निम्नलिखित कुछ उपायों को अपना कर भी इस गंभीर समस्या से जल्द छुटकारा पा सकते हैं :-

ओ.आर.एस लें (ORS) – फ़ूड पॉइजनिंग के दौरान शरीर में पानी की कमी हो जाती है, इसी कमी को दूर करने के लिए समय-समय पर ओ.आर.एस लेना चाहिए। अगर रोगी को सादे पानी की जगह इसका सेवन करता है तो उसे जल्द से आराम मिल सकता है।
सादा भोजन लें – फ़ूड पॉइजनिंग होने का सबसे प्रमुख कारण खराब और ज्यादा मसालेदार खाना होता है। ऐसे में अगर रोगी सादा खाना लेता है तो वह जल्द हो सकता है। फूड पॉइजनिंग होने पर रोगी को तेल, मसालों और ज्यादा मिर्च से दूर ही रहना चाहिए। रोगी ऐसे में दलिया, खिचड़ी, रोटी और सादी सब्जी को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
दही और छाछ का इस्तेमाल करें – अगर आप फूड पॉइजनिंग से जूझ रहे हैं तो आपको अपने आहार दही या छाछ को शामिल करना चाहिए। इससे पेट में ठंढक पहुँचती है और पेट में पानी की कमी दूर होती है।
सफाई का ध्यान रखें – फ़ूड पॉइजनिंग होने पर रोगी के आसपास साफ़-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि यह फूड पॉइजनिंग होने के कारणों में से एक है। हाथ-पैरों को साफ़ करने की सफाई करने के साथ-साथ बर्तनों की सफाई का भी खास ध्यान रखें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info