Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
सामान्य मुंहासों से अलग होते हैं फंगल मुंहासे (Fungal Acne), जानें इसके पहचानने के तरीके और इलाज
अगर आपके मुंहासे भी लंबे समय से ठीक नहीं हो रहे तो ये फंगल एक्ने हो सकते हैं। जानें इसे कैसे पहचानें और क्या है इस तरह के मुंहासों का इलाज।
क्या आपको भी है जिद्दी मुंहासों (एक्ने) की समस्या? क्या आपने एक्ने से निजात पाने के लिए काफी सारे उपचारों या घरेलू इलाजों का प्रयोग किया है लेकिन आपको सफलता नहीं मिली? अगर ऐसा है तो हो सकता है आपके मुंहासे सामान्य मुंहासे न हों, बल्कि फंगल मुंहासे (Fungal Acne) हों। यह स्थिति में आपकी त्वचा पर मुंहासे (पिंपल्स या एक्ने) ही होते हैं लेकिन इसका मूल कारण फंगस होता है, जोकि स्किन पर प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। इसलिए अगर आप इसे ठीक करने के लिए सामान्य मुंहासे वाले उपायों को अपनाएंगी तो ये ठीक नहीं होगा। कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल, गाजियाबाद, के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर भावुक मित्तल के अनुसार हेयर फॉलिकल के अंदर ही यीस्ट की ओवर ग्रोथ होती है। आपका सिबेशियस ग्लैंड एक प्रकार का ऑयल उत्पादित करता है, जिसका नाम सीबम होता है। यह ग्लैंड कई बार सीबम का उत्पादन अधिक कर देता है और आपके हेयर फॉलिकल में तेल के साथ धूल, मिट्टी और गंदगी फंस जाते हैं। इसमें बैक्टीरिया और यीस्ट के इकट्ठा होने के कारण यह फंगल एक्ने बन जाता है। लंबे समय में इस एक्ने के दाग को मिटाने में मुश्किल भी हो सकती है। इसके पीछे का कारण कोई इंफेक्शन या आपके हाइजीन की कमी नहीं होती है।
फंगल एक्ने कैसा दिखाई देता है? (Fungal Looks Like)
ये पिंपल या एक्ने यानी मुंहासे जैसा ही दिखाई देता है, लेकिन इसका साइज थोड़ा छोटा होता है। इसके अलावा सामान्य मुंहासे जहां अलग-अलग साइज के होते हैं, वहीं फंगल एक्ने लगभग एक साइज के और लाल रंग के दाने के समान दिखाई देंगे। यह आपके माथे पर एक लाइन में देखने को मिल सकते हैं या फिर कभी कभार गालों और छाती पर अलग अलग भी देखने को मिल सकते हैं। यह एक्ने पिंपल से थोड़े अलग होते हैं और आपको इनके स्थान पर व्हाइट हेड आदि नहीं देखने को मिलेंगे।
फंगल एक्ने के अन्य लक्षण क्या हैं (Symptoms of Fungal Acne)
अगर आपको फंगल एक्ने होगा तो आपको सबसे मुख्य लक्षण जो देखने को मिलेगा वह है, दाने के स्थान पर बहुत अधिक खुजली होना। यहां आपको खुजली तो होगी लेकिन इनमें दर्द नहीं होगा। फंगल एक्ने बहुत ही जिद्दी होते हैं और पसीने आने से यह स्थिति और अधिक खराब हो सकती है। अगर आपके वहां तापमान अधिक है तो यह एक्ने और लंबे समय तक चल सकता है। इसे देख कर आपके डर्मेटोलॉजिस्ट ही इसकी पहचान कर सकते हैं।
फंगल एक्ने का इलाज क्या है (How To Treat Fungal Acne)
इसे ठीक करने के लिए आपको एंटी यीस्ट और एंटी फंगल उपचारों का प्रयोग करना होगा। अगर आपको यह फंगल शुरुआती अवस्था में है तो इसे ठीक करने के लिए आप कोई भी टॉपिकल एंटी फंगल क्रीम का प्रयोग कर सकते हैं। प्रभावित क्षेत्रों पर आप कोई लोशन भी लगा सकते हैं। अगर आप की स्थिति अधिक गंभीर हो जाती है तो हो सकता है आपके डॉक्टर आप को खाने की भी कुछ दवाइयां दे सकें। अगर यीस्ट के फल फूलने का वातावरण होगा तो यह एक्ने दोबारा से हो सकता है। इसलिए आपको मेंटेनेंस ट्रीटमेंट की आवश्यकता होगी।
ध्यान रखें कि अगर आपका एक्ने एंटी इन्फ्लेमेटरी या एंटी बैक्टीरिया दवाइयों से भी ठीक नहीं हो रहा है तो वह कोई साधारण पिंपल नहीं बल्कि फंगल एक्ने हो सकता है। इसे ठीक करने के लिए आपको एंटी यीस्ट दवाई का प्रयोग करना होगा। अगर आपको ओवर द काउंटर पर उपलब्ध उपचार से कोई आराम नहीं मिल रहा है तो आपको एक बार अपने डॉक्टर को जरूर दिखा लेना चाहिए।
| --------------------------- | --------------------------- |