healthplanet.net

Posted on

डायरेक्ट KOH माइक्रोस्कोपी:

इसमें फंगस को माइक्रोस्कोपी से देखा जाता है। इसमें एक खास तरह के डाय की मदद ली जाती है, जिससे पता चल जाता है कि इंफेक्शन कितना फैला है। इस टेस्ट की रिपोर्ट उसी दिन मिल जाती है। इसे कराने का खर्च 150-500 रूपये तक है।

इसोफेगल एंडोस्कोपी:

अगर इंफेक्शन फूड पाइप या आंत में हो तो इसोफेगल एंडोस्कोपी कराने की जरूरत होती है। इस टेस्ट को कराने के लिए चार हज़ार रूपये लगते हैं। इस टेस्ट की रिपोर्ट सेम डे मिल जाती है।

नेज़ल एंडोस्कोपी:

अगर इंफेक्शन नाक या उसके अंदरुनी भाग में है तो नेज़ल एंडोस्कोपी की जाती है, जिसे करने के लिए 2-3 हजार रूपये का खर्च आता है। इस टेस्ट की रिपोर्ट भी सेम डे मिल जाती है।

MRI:

अगर इंफेक्शन ब्रेन में है तो उसका पता लगाने के लिए MRI की जाती है। इसे कराने के लिए 8-10 हज़ार रूपये का खर्च आता है, रिपोर्ट उसी दिन मिल जाती है।

CT SCAN:

लंग्स और ट्रेकिया में इंफेक्शन है तो CT SCAN करके इंफेक्शन का पता लगाया जा सकता है। इसे करने के लिए 4-6 हजार रूपये का खर्च आता है। इसकी रिपोर्ट भी उसी दिन मिल जाती है।

फंगल कल्चर:

कैंसर के मरीज़ों में फंगल इंफेक्शन को जांचने के लिए फंगल कल्चर टेस्ट किया जाता है। इसे करने का खर्च सैंपल पर निर्भर करता है। अगर टिशू से टेस्ट होना है तो उसका खर्च 1200 रूपये के करीब होता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info