healthplanet.net

Posted on

प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए इन चीजों को डाइट में करें शामिल :-

अंडा खाएं

अंडे में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही कई आवश्यक पोषक तत्व जैसे ओमेगा 3 एसिड, कैल्शियम, सेलेनियम, विटामिन ए, डी, बी 12, विटामिन, मिनरल्स, रिबोफ्लेविन पाए जाते हैं। इसके साथ ही 9 एमिनो एसिड पाए जाते हैं। इसके लिए अंडे को सुपरफूड कहा जाता है। प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में अंडे को शामिल कर सकते हैं।

कीवी खाएं

कीवी में पोटैशियम और फाइबर पाया जाता है। इसके सेवन से ह्रदय स्वस्थ रहता है। कीवी में मजदू फाइबर बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है। इससे हृदय संबंधी बीमारियों और हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा, कीवी की विटामिन-सी और प्रोटीन भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए डाइट में कीवी को जरूर शामिल करें।

मूंग दाल का सेवन करें

दाल में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आसान शब्दों में कहें तो मूंग दाल प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत है। इसके अलावा, मूंग दाल में फाइबर, प्रोटीन फ्लेवोनोइड्स, फेनोलिक एसिड, कार्बनिक एसिड, अमीनो एसिड, कार्बोहाइड्रेट और लिपिड पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके लिए डाइट में मूंग दाल को जरूर शामिल करें। आप चाहे तो मूंग दाल का सूप बनाकर सेवन कर सकते हैं।

सत्तू खाएं

चने को पीसकर सत्तू तैयार किया जाता है। इसमें प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक, फाइबर, मैंगनीज और लो सोडियम होता है। यह सेहत के फायदेमंद होता है। बिहार और उत्तर प्रदेश में सत्तू का सेवन अधिक किया जाता है। सत्तू के शरबत के सेवन से शरीर में शक्ति का संचार होता है। इसके लिए रोजाना सत्तू का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

सोयाबीन खाएं

सोयाबीन की गिनती सुपरफूड में होती है। इसमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है। डाइट चार्ट की मानें तो सोयाबीन में 40 प्रतिशत प्रोटीन होता है। साथ ही सोयाबीन में प्रोटीन, एमिनो एसिड के अलावा विटामिंस और मिनरल्स, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और विटामिन ई पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं, सोयाबीन में आइसोफ्लेवोंस भी पाया जाता है। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इसके लिए प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए सोयाबीन का सेवन जरूर करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info