healthplanet.net

Posted on

फौलादी बॉडी के लिए चिकन-अंडे नहीं, खाएं ये 5 सस्ते फल, शरीर को मिलेगा पूरा प्रोटीन
अगर आप सोचते हैं कि सिर्फ चिकन-अंडे ही प्रोटीन के तगड़े स्रोत हैं, तो आप गलत हैं। बाजार में मिलने वाले कुछ सस्ते फलों में भी काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। आप इन फलों की ड्राई फ्रूट्स के साथ स्मूदी में इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे आपको रोजाना की जरूरत का प्रोटीन मिल सकता है।
शरीर को स्वस्थ रहने और बेहतर कामकाज के लिए प्रोटीन (Protein) की जरूरत होती है। आपके अंगों से लेकर आपकी मांसपेशियों और ऊतकों से लेकर आपकी हड्डियों, त्वचा और बालों सभी के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। प्रोटीन शरीर को ऊर्जा डेटा है और रक्त के जरिए आपके पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाता है। प्रोटीन शरीर में एंटीबॉडी बनाने में भी मदद करता है, जो संक्रमण और बीमारियों से लड़ते हैं। यह कोशिकाओं को स्वस्थ रखने और नई कोशिकाओं को बनाने में भी मदद करता है। रोजाना कितने प्रोटीन की जरूरत होती है? यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के अनुसार, हर इंसान को उसके वजन के हिसाब से रोजाना अलग-अलग मात्रा में प्रोटीन की जरूरत होती है। 4 साल से कम उम्र के बच्चों को रोजाना 13 ग्राम प्रोटीन चाहिए। 14 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाएं और लड़कियों को 46 ग्राम, जबकि 14 से 18 साल के लड़कों को रोजाना 52 ग्राम प्रोटीन चाहिए।फलों से भी मिलता है प्रोटीन- प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत चिकन, मछली, अंडे, दाल और बीन्स हैं जबकि अन्य खाद्य पदार्थ जिन्हें प्रोटीन के अच्छे स्रोत के रूप में जाना जाता है, उनमें नट और बीज, पनीर, दूध आदि शामिल हैं। फल आमतौर पर प्रोटीन की सूची में नहीं आते हैं, फिर भी कुछ फलों में प्रोटीन पाया जाता है।
अमरूद

प्रति कप अमरूद में 4.2 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. इसमें किसी भी अन्य फल की तुलना में अधिक प्रोटीन होता है। यह फल विटामिन सी का भी बेहतर स्रोत है। आप इसे खाने के साथ स्मूदी बनाकर ले सकते हैं। अमरूद एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर का भी एक बेहतर स्रोत है।
एवोकाडो

एवोकाडो एक सुपरफूड है और प्रति एक कप एवोकाडो में लगभग 4 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। आप ज्यादा प्रोटीन लेने के लिए इसे अमरूद के साथ स्मूदी बनाकर ले सकते हैं। इसके अलावा एवोकाडो में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं।
कटहल

इसे फल और सब्जी दोनों रूप में खाया जाता है। इसे आम भाषा में गरीबों का चिकन भी कहा जाता है क्योंकि इसमें वो सभी तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूती देते हैं। प्रति कप कटहल में लगभग 3 ग्राम प्रोटीन मिलता है। यह पोटेशियम के लिए विटामिन सी और फाइबर का भी बेहतर स्रोत है।
कीवी

कीवी बच्चों को बहुत ज्यादा पसंद होता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद इसे और ज्यादा बेहतर फल बनाता है। प्रति कप से 2.1 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है। इसके अलावा यह विटामिन सी का भंडार होता है। आप इसे ऐसे ही खा सकते हैं या स्मूदी बना सकते हैं।
ब्लैकबेरी

ब्लैकबेरी में प्रोटीन के अलावा विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम जैसे सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं। प्रति कप में लगभग 2 ग्राम प्रोटीन मिलता है। यह फाइबर, विटामिन और मिनरल्स का भी बेहतर स्रोत है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info