healthplanet.net

Posted on

अगर आप शरीर में प्रोटीन की पूर्ति के लिए अंडा, नॉनवेज यानी मांसाहार का सेवन करते हैं, तो आपको उन शाकाहारी खाद्य पदार्थों के बारे में जरूर जानना चाहिए जिसमें मांसाहार या फिर अंडे के तुलना में अधिक प्रोटीन होता है। जानिए प्रोटीन के यह 5 शाकाहारी स्रोत।

1. दालें : कम से कम शब्दों में कहा जाए तब भी इतना तो कहना जरूरी है कि दालें पौषकतत्वों का खजाना है। अत्यधिक मात्रा में प्रोटीन देने वाली दालों के इस्तेमाल से कई बीमारियां दूर रहती हैं।

2. हरी मटर : जब बात ऐसी शाकाहारी चीजों की हो जिनमें है टेस्ट भी और हेल्थ भी तो हरी मटर बहुत ऊंचे स्थान पर आती है। थोडा सा हरा मटर डेयरी से भी ज्यादा प्रोटीन देती है।

3. डेयरी : यह अमूमन सभी को पता है कि डेयरी (दूध, दही, घी और पनीर) प्रोटीन से भरपूर हैं। इनका नियमित सेवन कई तरह के अन्य जरूरी पौषक तत्वों की भी पूर्ति करता है।

4. हरी पत्तेदार सब्जियां : हरी सब्जियां न्यूट्रिशंस का पॉवर हाउस हैं। खासतौर पर पालक को आप लगभग हर न्यूट्रिशन ग्रुप में पाएंगे। प्रोटीन भी इसमें भरपूर मात्रा में होता है।

5. मेवे : मेवे कई तरह के न्यूट्रिशन से भरपूर होते हैं। खासतौर पर बादाम में मौजूद प्रोटीन आसानी से शरीर में पच जाता है। इससे इसके फायदे जल्दी मिलते हैं।

इन शाकाहारी खाद्य पदार्थों से भी आप शरीर में प्रो‍टीन की कमी को पूरा कर सकते हैं, इसके लिए आपको अंडा या नॉनवेज लेने की आवश्यकता नहीं है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info