healthplanet.net

Posted on

सोने से पहले
सोने से पहले स्टार्च और शुगर से भरपूर भोजन जैसे कि फास्ट फूड आदि खाने से रक्त शर्करा का स्तर अचानक बढ़ सकता है और फिर एकदम कम हो सकता है। जब रक्त शर्करा कम होती है, तो आपको भूख लग सकती है और शायद इसकी वजह से नींद भी खुल सकती है। इसलिए यदि आपकी इस तरह का भोजन खाने की इच्छा हो भी तो इन्हें कभी-कभार ही खाएं और बेहतर है कि इन्हें दिन के समय खाएं।

भूखे सोने की बजाय हल्के-फुल्के स्नैक्स ले लें। अपने फ्रिज और अलमारी में जल्दी से तैयार होने वाले सेहतमंद स्नैक्स रखें। इनमें शामिल हैं:

ताजे फल और सब्जियां
बिस्किट या रस्क
पूरी तरह उबले अंडे
मुरमुरे
पोहा
होलव्हीट ब्रेड की स्लाइस
जल्दी पकने वाला ओट्स
भुने हुए चने
मकई के दाने (जिन्हें भाप में पकाया या उबाला जा सकता है)
मेवे, बीज, और सूखे फल

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info