Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
गर्भावस्था में मेरा कितना वजन बढ़ेगा?
औसतन, अधिकांश महिलाओं का वजन गर्भावस्था के अंत तक 10 से 12.5 किलोग्राम तब बढ़ जाता है।
हालांकि, गर्भावस्था में वजन वृद्धि की दर हर महिला में अलग हो सकती है और यह कई बातों पर निर्भर करती है। आप हमारे प्रेगनेंसी वेट गेन कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर देख सकती हैं कि आपकी वजन वृद्धि सही दर से हो रही है या नहीं। यह अमेरिकी सलाह पर आधारित है और आपके कद और गर्भावस्था से पहले के वजन के आधार पर व्यक्तिगत मार्गदर्शन करता है।
गर्भावस्था में वजन बढ़ना स्वाभाविक है और स्वस्थ संकेत है। गर्भ में शिशु के उचित विकास और उसे जिंदगी की सही शुरुआत देने के लिए के लिए शरीर में बदलाव आने जरुरी होते हैं।
जब आप प्रसव की अनुमानित तिथि (ड्यू डेट) के करीब पहुंचती हैं, तो आपके बढ़े हुए अतिरिक्त वजन का करीब एक तिहाई हिस्सा शिशु, प्लेसेंटा और एमनियोटिक द्रव का होता है। हर माँ और हर शिशु अलग होते हैं, मगर यहां कुछ औसत आंकड़ें दिए गए हैं:
पूर्ण अवधि पर जन्मे एक औसत भारतीय शिशु का जन्म के समय वजन 2500 ग्राम (2.5 किलो) से 2900 ग्राम (2.9 किलो) के बीच होता है।
शिशु को पोषण देने वाली अपरा (प्लेसेंटा) का वजन 0.7 किलोग्राम होता है।
शिशु को सहारा और सुरक्षा प्रदान करने वाले एमनियोटिक द्रव का वजन 0.8 किलोग्राम होता है।
बढ़े हुए अतिरिक्त वजन में अन्य दो-तिहाई हिस्सा गर्भावस्था के दौरान शरीर में आए बदलावों का होता है। औसत आंकड़ों के अनुसार:
गर्भावस्था के दौरान, आपके गर्भाशय की मांसपेशीय परत तेजी से बढ़ती है और इसका वजन अतिरिक्त 0.9 किलोग्राम बढ़ जाता है।
रक्त की मात्रा भी बढ़ जाती है और शरीर में अतिरिक्त 1.2 किलोग्राम वजन बढ़ जाता है।
शरीर में अतिरिक्त तरल होता है, जिसका वजन करीब 1.2 किलोग्राम होता हैं
आपके स्तनों का वजन अतिरिक्त 0.4 किलोग्राम बढ़ जाता है।
गर्भावस्था के दौरान संग्रहित अतिरिक्त चर्बी का वजन करीब 4 किलोग्राम होता है, ताकि स्तनपान के दौरान अतिरिक्त ऊर्जा मिल सके।
गर्भावस्था में आपका वजन वास्तव में कितना बढ़ेगा यह कई कारणों पर निर्भर करता है। आपकी बीएमआई और खानपान इन्हीं कारणों में से दो कारण हैं।
अगले नौ महीनों में आपके शरीर में किस तरह बदलाव आएगा यह आपकी उम्र, नस्ल और एक्सरसाइज के स्तर पर भी निर्भर करता है।
मेरा बॉडी मास इंडेक्स क्या है और इसमें किस तरह बदलाव आएगा?
बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) में आपके कद की तुलना में आपके वजन को मापा जाता है। आपका वजन स्वस्थ श्रेणी में है या नहीं, बीएमआई यह जानने का सटीक तरीका है। गर्भावस्था में आपका कितना वजन बढ़ना चाहिए यह इस बात पर निर्भर करता है कि गर्भवती होने से पहले आपका बीएमआई कितना था।
डॉक्टर के साथ पहली प्रसवपूर्व जांच में वे आपके बीएमआई की गणना करेंगी। आप हमारे बीएमआई कैलकुलेटर से अपना बीएमआई पता कर सकती हैं।
भारत में कोई आधिकारिक दिशा-निर्देश नहीं है कि गर्भावस्था में आपका कितना वजन बढ़ना चाहिए। मगर, अधिकांश महिलाओं को मिलने वाली सामान्य सलाह के अनुसार यह वजन वृद्धि 10 से 12.5 किलोग्राम के बीच होनी चाहिए। सामान्य से अधिक वजन वाली महिलाओं का गर्भावस्था में कम वजन बढ़ता है। यदि उनका शिशु उचित विकास कर रहा हो, तो यह दिक्कत की बात नहीं है।
| --------------------------- | --------------------------- |