Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
प्रेगनेंसी में गर्भाशय के बढ़ने के कारण पैरों से हृदय तक रक्त संचार करने वाली नसों पर दबाव पड़ता है। इससे रक्त परिसंचार में समस्या आ सकती है जिस कारण पैरे में दर्द होने लगता है। प्रेगनेंसी के दौरान प्रोजेस्टेरोन हार्मोन आपके पैरों की मांसपेशियों को प्रभाविक करता है जोकि पैर दर्द या पैरों में ऐंठन का कारण बनते हैं।
गर्भावस्था में पैरों में दर्द रहने के कारण :-
प्रेगनेंसी के दौरान ऐसा बिल्कुल नहीं होता है की हर गर्भवती महिला को पैरों में दर्द होने का एक ही कारण हो। क्योंकि प्रेगनेंसी में पैरों में दर्द रहने का कोई एक कारण नहीं होता है। बल्कि ऐसे बहुत से कारण होते हैं जिनकी वजह से गर्भवती महिला को पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है।
पोषक तत्वों की कमी: प्रेग्नेंट महिला को भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन्स व् अन्य मिनरल्स से भरपूर आहार का सेवन करने से सलाह दी जाती है। लेकिन यदि महिला ऐसे आहार का सेवन करती है जिसमे पोषक तत्वों की कमी होती है। तो इसके कारण प्रेग्नेंट महिला के शरीर में कमजोरी आ जाती है जिसके कारण महिला को पैरों के साथ शरीर के अन्य हिस्सों के भी दर्द की समस्या अधिक हो सकती है।
खून की कमी: प्रेगनेंसी के दौरान महिला व् बच्चे दोनों के स्वस्थ रहने के लिए बॉडी में खून की कमी नहीं होनी चाहिए। लेकिन यदि गर्भवती महिला के शरीर में खून की कमी होती है तो इस कारण बॉडी में ब्लड फ्लो अच्छे से नहीं होता है, शरीर में थकान व् कमजोरी जैसी समस्या अधिक होती है। जिसकी वजह से महिला के पैरों में दर्द होता है।
सूजन होने के कारण: पैरों में सूजन की समस्या होना प्रेगनेंसी में आम बात होती है खासकर महिला को तीसरी तिमाही में यह समस्या अधिक हो सकती है। और जिन महिलाओं को पैरों में सूजन होती है उन्हें पैरों में सूजन के साथ दर्द भी महसूस हो सकता है।
नसों पर दबाव: गर्भाशय का आकार बढ़ने के कारण पैरों की और जाने वाली नसों पर दबाव बढ़ जाता है। जिसके कारण पैरों तक ब्लड फ्लो होने में रुकावट पैदा होने लगती है। और पैरों तक ब्लड फ्लो अच्छे से न हो तो इस वजह से महिला को पैरों में दर्द अधिक महसूस हो सकता है।
वजन: गर्भावस्था के दौरान वजन बढ़ना बहुत अच्छी बात होती है लेकिन वजन बढ़ने के कारण महिले की पूरी बॉडी का दबाव पैरों पर आ जाता है। और पैरों पर अधिक दबाव पड़ने के कारण महिला को पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है।
पानी की कमी: यदि प्रेग्नेंट महिला के शरीर में पानी की कमी होती है तो इस कारण भी महिला को पैरों में दर्द के साथ शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द की समस्या हो सकती है।
| --------------------------- | --------------------------- |