healthplanet.net

Posted on

गर्भावस्था में छाती से होते हुए पेट के नीचे तक जाती हुई गहरी काली लाइन को लिनिया नाइग्रा (Linea Nigra) कहा जाता है. लिनिया नाइग्रा ज्यादातर गर्भावस्था की दूसरी तिमाही में नजर आती है. इसे प्रेगनेंसी लाइन भी कहा जाता है. डिलीवरी के करीब एक साल बाद ये रेखा खुद ही गायब हो जाती है.
दरअसल लिनिया नाइग्रा वास्तव में गहरे रंग की लिनिया अल्बा है, जो पहले से ही आपके पेट पर मौजूद होती है. ये रेखा वास्तव में पीलापन लिए होती है. गर्भावस्था से पहले ये न के बराबर दिखती है और गर्भावस्था के दौरान अचानक उभर आती है.

इसलिए दिखती है लिनिया नाइग्रा

लिनिया अल्बा वो जगह होती है जहां पेट की मांसपेशियां कनेक्टिव टिश्यू से मिलती हैं. सामान्यतः इसका रंग बहुत हल्का होता है, इसलिए इसकी ओर हमारा ध्यान नहीं जाता. लेकिन गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल बदलावों की वजह से इसका रंग गहरा होने लगता है. दूसरी तिमाही तक आते-आते एस्ट्रोजन ऊपर चला जाता है जिससे अतिरिक्त मेलेनिन स्रावित होने लगता है. मेलेनिन की वजह से इस रेखा के रंग में कालापन आ जाता है और ये पेट पर दिखने लगती है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info