healthplanet.net

Posted on

अगर आपकाे लैक्‍टोज इंटॉलरेंस है तो डेयरी उत्‍पादों से दूर रहें। प्रेग्‍नेंसी में लैक्‍टोज इंटॉलरेंस की वजह से गैस, पेट फूलने और दस्‍त की परेशानी हो सकती है।

इसके कारण सीने में जलन हो सकती है। एशियाई और अमेरिकी महिलाओं में लैक्‍टोज इंटॉलरेंस ज्‍यादा देखी जाती है। इन्‍हें कम मात्रा में भी डेयरी प्रोडक्‍ट खाने पर पेट में दर्द, मतली और उल्‍टी हो सकती है।


​ओवरईटिंग के बाद मतली

गर्भावस्‍था के दौरान खाना खाने के बाद पेट दर्द होने का संबंध पोस्‍ट मील (खाना खाने के बाद) मतली से हो सकता है। गर्भवती महिलाएं अक्‍सर अचानक से फूड क्रेविंग होने की शिकायत करती है।

इसे शांत करने के लिए वो बिंज ईटिंग करती हैं या अपनी मनचाही चीज बहुत ज्‍यादा खा लेती हैं। ओवरईटिंग की वजह से उन्‍हें मतली हो सकती है जो कि खाना न पचने का संकेत है।


​अपच

आमतौर पर शरीर खाने को पचाने और शरीर से विषाक्‍त पदार्थों को बाहर निकालने में 6 से 24 घंटे का समय लेता है लेकिन प्रेग्‍नेंसी में खाने से जरूरी पोषक तत्‍वों को निकालने के लिए पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है।

इससे बार-बार अपच और पेट खराब होने की शिकायत होती है। प्रेग्‍नेंसी में अपच से बचने के लिए थोड़ी-थोड़ी देर में कम मात्रा में खाएं और जल्‍दी पाचन के लिए खूब पानी पिएं। फाइबर युक्‍त फूड्स खाएं।


​प्रेग्‍नेंसी में पेट खराब होने से कैसे बचें

जिन चीजों की खुशबू से आपको मतली होती है, उससे दूर रहें। बार-बार मतली होने पर डॉक्‍टर को बताएं।

ऐसी चीजें खाएं जो मतली को कंंट्रोल करती हों। पेट खराब होने पर नींबू पानी या इलेक्ट्रोलाइट आदि पिएं।

फूड पॉइजनिंग होने पर या इससे बचने के लिए स्‍ट्रीट फूड, बासी खाना और अपॉश्‍चरीकृत दूध न लें। अधपका या कच्‍चा खाना भी पेट खराब कर सकता है।

इस समय आप नींबू पानी और नारियल पानी जरूर पिएं क्‍योंकि ये ड्रिंक्‍स मतली और उल्‍टी की समस्‍या को दूर करते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info