healthplanet.net

Posted on

नॉर्मल डिलीवरी का देख रही हैं सपना तो शरीर में जरूर रखें इतनी मात्रा में खून
हर महिला चाहती है कि उसकी नाॅर्मल डिलीवरी हो। नाॅर्मल डिलीवरी होने से महिलाओं को शारीरिक समस्याएं कम झेलनी पड़ती हैं।
सिजेरियन डिलीवरी महिला के लिए काफी कष्टदायी होती है। सिजेरियन डिलीवरी में महिला को मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की परेशानियों का काफी ज्यादा सामना करना पड़ता है। यदि आप नाॅर्मल डिलीवरी चाहती हैं, तो इसके लिए पहले से ही खुद को तैयार करना आवश्यक है।प्रसव के समय खून काफी बह सकता है जिससे मां और बच्‍चे को नुकसान पहुंच सकता है। शरीर में खून की कमी दूर कर के या खून की मात्रा को बढ़ा कर आप नॉर्मल डिलीवरी के लिए अपने शरीर को तैयार कर सकती हैं।
​प्रेग्नेंयी में कितना खून होना चाहिए

सवाल है डिलीवरी के समय महिला के शरीर में कितना हीमोग्लोबिन यानी कि खून होना आवश्यक है? सामान्य महिला के शरीर में 12 से 16 ग्राम हीमोग्लोबिन होना नाॅर्मल होता है।

जबकि प्रेग्नेंट महिला के लिए शरीर में 11 से 15 ग्राम हीमोग्लोबिन सामान्य होता है, क्योंकि प्रेग्नेंसी के समय आरबीसी यानी लाल रक्‍त कोशिकाओं की संख्‍या कम हो जाती है।

इस कारण हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाता है। प्रेग्नेंसी के दौरान यदि आपका हीमोग्लोबिन लेवल 11 से ज्यादा है, तो यह बहुत अच्छी बात है। इससे आपकी नाॅर्मल डिलीवरी की चांसेस बढ़ जाते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info