healthplanet.net

Posted on

प्रेग्नेंसी में लगती है ज्यादा ठंड तो दवाई के बजाए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

प्रेग्नेंसी के दौरान सर्दी से बचने के उपाय

Home remedies during pregnancy– प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, गर्भावस्था के समय पर इम्युनिटी कमजोर होने के कारण बॉडी में इंफेक्शन होने की संभावना थोड़ी अधिक होती है. इन दिनों बदलते मौसम में सर्दी- जुखाम का होना साधारण बात है, लेकिन ऐसे में आपको कई तरह की एलर्जी और इंफेक्शन हो सकते हैं. ठंड के मौसम में यूं तो सभी को अपना ध्यान रखना चाहिए, लेकिन इस मौसम में प्रेग्नेंट महिलाओं को अपना विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है, यदि सर्दी-जुकाम हो जाता है तो आपको डॉक्टर की सलाह के बिना दवा का सेवन नहीं करना चाहिए. ऐसे में आप घरेलू नुस्खे अपना सकती हैं, जिनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है. आइए जानते हैं.




प्रेग्नेंसी में लें इम्यून बूस्टिंग माइक्रोन्यूट्रिएंट्स
स्टाइल क्रेज डॉट कॉम के मुताबिक गर्भावस्था के दौरान बॉडी की इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन ई,आयरन, सिलेनियम और जिंक जैसे न्यूट्रिएंट्स युक्त आहार लेने से बॉडी में एंटीऑक्सिडेंट बूस्ट होते हैं, ऐसे में आपको कफ बनाने वाली चीजें नहीं खानी चाहिए.

अदरक का सेवन
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीवायरल, एंटीबैक्टेरिकल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, ऐसे में आप जुकाम-खांसी से राहत पाने के लिए शहद और अदरक का रस हल्का गरम करके पिएं. इससे आपको तुरंत ही फायदा हो जाएगा.

अनानास के जूस का सेवन
अनानास में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और म्यूकोलाईटिक गुण पाए जाते हैं, जो गले की खराश से राहत दिलाने में सहायक होते हैं. पाइनएप्पल ज्यूस में नमक, ब्लैक पेपर और शहद मिलाकर पीने से आपको खराश में राहत मिलती है.

हल्दी का सेवन
हल्दी में बैक्टेरिया और वायरस को खत्म करने की क्षमता अधिक होती है. हल्दी का सेवन यदि आप गर्म दूध के साथ करती हैं, तो ये आपके लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होता है. इसके सेवन से आपको सर्दी – जुखाम से भी राहत मिलती है.


हाइड्रेटेड रहना है जरूरी
प्रेग्नेंसी के दौरान आपका हाइड्रेटेड रहना जरुरी हो जाता है. हाइड्रेशन आपके जमे हुए बलगम को पतला करने में आपकी मदद करता है और बलगम को जमने से रोकता है. गर्म पानी पीने से आप गले में खराश, ठंड लगना, थकान, छींक और खांसी से जल्द छुटकारा पा सकती हैं.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info