healthplanet.net

Posted on

यदि आपको गर्भावस्‍था के दौरान खून की कमी (एनीमिया) हो गया है तो आपको आयरन और/या फोलिक एसिड के सप्‍लीमेंट लेने शुरू कर देने चाहिए।

गर्भवती महिला को खून की कमी हो जाती है तो उसे उसी पल से अपनी आदतों में सुधार करते हुए इन चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बना लेना चाहिए:

1. चुकंदर एक ऐसी चीज है जो खून बढ़ाने का रामबाण उपाय है. आप चाहें तो इसे सब्जी या सलाद के रूप में नियमित तौर पर ले सकती हैं. इसके अलावा चुकंदर का जूस पीना भी बहुत फायदेमंद होता है. पालक में भी पर्यापत मात्रा में आयरन होता है. कच्चे केले का सेवन भी आयरन की कमी को दूर करने में फायदेमंद होता है.

2. गर्भवती महिला चाहे तो नियमित रूप से अपने आहार में खजूर को शामिल कर सकती है. खजूर के सेवन से आयरन की कमी दूर हो जाती है. साथ ही सूखे मेवों के सेवन से शरीर को ताकत भी मिलती है.

3. इसके अलावा कई ऐसे फल भी होते हैं जो खून की कमी को पूरा करने में सहायक होते हैं. किशमिश और अनार खासतौर पर गर्भवती को दिया जाना चाहिए. हालांकि गर्भावस्था के दौरान कई तरह के हॉर्मोनल बदलाव होते हैं. ऐसे में इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि गर्भवती महिला जो कुछ भी खाए वो चिकित्सक की सलाह के बाद ही ले.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info