Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
खाली पेट चाय पीने के नुकसान प्रेगनेंसी में, Side effect of drinking tea
गर्भावस्था के दौरान अपने खाने पीने की आदतों में गर्भवती महिला महिला को थोड़ा बदलाव करने की जरुरत होती है। क्योंकि कई बार कुछ आदतें प्रेग्नेंट महिला की सेहत पर गलत असर डाल सकती है। जैसे की अधिकतर लोगो की आदत होती है की सुबह सुबह उठते ही सबसे पहले चाय का सेवन करना।
लेकिन यदि आप प्रेग्नेंट हैं और आपकी भी ऐसी ही आदत है तो इसके कारण आपको नुकसान पहुँच सकता है। क्योंकि खाली पेट चाय पीने से गर्भवती महिला की सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। तो आइये अब जानते हैं की प्रेगनेंसी में खाली पेट चाय पीने से कौन से नुकसान हो सकते हैं।
पेट में बनती है गैस
खाली पेट चाय का सेवन करने से गर्भवती महिला को पेट में गैस की समस्या की अधिक परेशानी हो सकती है।
जिसके कारण पेट में हल्का दर्द, खट्टी डकार जैसी समम्स्या हो सकती है।
बढ़ती है थकान
अधिकतर लोगो का यही कहना होता है की चाय पीने से उनमे एनर्जी आती है। जबकि यदि आप खाली पेट चाय का सेवन कर रहे हैं तो आपको थकान, आलस, घबराहट, कमजोरी महसूस होना जैसी परेशानियां अधिक हो सकती है। ऐसे में इन सभी परेशानियों से बचने के लिए गर्भवती महिला को खाली पेट चाय पीने से बचना चाहिए।
उल्टी की हो सकती है समस्या
यदि आप सुबह उठकर खाली पेट चाय का सेवन करती है तो इसके कारण मुँह का स्वाद बिगड़ सकता है। जिसके कारण उल्टी, जी मिचलाना, जैसी परेशानियां भी अधिक हो सकती है।
भूख की होती है कमी
प्रेग्नेंट महिला के लिए भरपूर आहार लेने बहुत जरुरी होता है ताकि प्रेग्नेंट महिला को फिट रहने और बच्चे के बेहतर विकास में मदद मिल सके। लेकिन खाली पेट चाय पीने से पेट फूलने की समस्या हो सकती है जिसके कारण खाना अच्छे से हज़म नहीं होता है। और खाना अच्छे से हज़म न होने के कारण भूख की कमी की समस्या हो सकती है जो महिला और शिशु दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
अल्सर
यदि आप खाली पेट चाय का सेवन करती है और चाय बहुत स्ट्रांग पीती है साथ ही आप माँ भी बनने वाली है। तो आपको अपनी इस आदत को तुरंत बदल देना चाहिए। पहले तो आप दिन में किसी भी समय चाय का सेवन करें लेकिन चाय बिल्कुल भी स्ट्रांग नहीं होनी चाहिए। क्योंकि इसके कारण पेट में जख्म होने का खतरा रहता है। जिससे माँ और बच्चे दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मूड खराब रहता है
बॉडी में होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारण गर्भवती महिला को मूड स्विंग्स होना आम बात होती है। लेकिन यदि आप खाली पेट चाय का सेवन करती है तो ऐसा करने से आपको थकान महसूस अधिक होती है। जिसके कारण आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। जिसके कारण हो सकता है आपका किसी काम को करने में भी मन न लगे।
बच्चे को हो सकता है नुकसान
चाय में कैफीन की मात्रा मौजूद होती है, ऐसे में यदि प्रेग्नेंट महिला खाली पेट चाय का सेवन करती है। तो खाली पेट कैफीन का सेवन करने के कारण बॉडी पर ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ता है। जिसके कारण बच्चे के विकास पर भी बुरा असर पड़ता है। और इसके कारण शिशु के वजन में कमी जैसी समस्या हो सकती है।
तो यह हैं कुछ नुकसान जो प्रेग्नेंट महिला को खाली पेट चाय पीने से हो सकते हैं। ऐसे में प्रेग्नेंट महिला को खाली पेट चाय पीने से बचना चाहिए या फिर चाय के साथ रस, बिस्कुट आदि का सेवन जरूर करना चाहिए।
| --------------------------- | --------------------------- |