healthplanet.net

Posted on

प्रेगनेंसी में खांसी आए तो क्या खाना चाहिए-

​लहसुन
लहसुन एंटीऑक्‍सीडेंट की तरह काम करता है और इसे एंटीबैक्‍टीरियल, एंटीवायरल और एंटीबायोटिक गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें एलिसिन होता है जो एंटीबैक्‍टीरियल गुण रखता है। खांसी के लिए लहसुन को की दो कलियों को कूटकर शहद में मिलाकर खाएं। दिन में लगभग दो से तीन बार इसे खाएं।

​एप्‍पल साइडर विनेगर
यह शरीर को ज्‍यादा एल्‍केलाइन बना देता है जिससे शरीर जुकाम और खांसी पैदा करने वाले वायरस से ठीक तरह से लड़ पाता है। प्रेग्‍नेंसी में खांसी का इलाज करने के लिए एप्‍पल साइडर विनेगर प्राकृतिक नुस्‍खा है। एक गिलास पानी में एक से दो चम्‍मच एप्‍पल साइडर विनेगर मिलाकर दिन में दो से तीन बार पिएं।

शहद
शहद हर तरह की खांसी का इलाज करने में कारगर है। यह कफ को रोकने, इम्‍यूनिटी को बढ़ाने और गले की खराश से आराम दिलाने में मदद करता है। खांसी होने पर गर्भवती महिलाएं एक चम्‍मच शहद खा लें।

​नमक के पानी के गरारे
गर्म पानी में नमक मिलाकर गरारे करने से श्‍वसन मार्ग में हुए संक्रमण को 40 फीसदी तक कम किया जा सकता है। यह गले के सूजे हुए ऊतकों से अतिरिक्‍त फ्लूइड को बाहर निकालता है और उन्‍हें आराम देता है।

यह म्‍यूकस को ढीला कर गले से एलर्जी, बैक्‍टीरिया और फंगस को हटाता है। आप दिन में दो से तीन बार गरारे कर सकती हैं।

​अदरक
अगर प्रेग्‍नेंसी में सूखी खांसी हो गई है तो अदरक आपकी मदद कर सकती है। सूखी खांसी ज्‍यादा तकलीफ देती है और यह वायरल संक्रमण और एलर्जी की वजह से होती है। अदरक बलगम और सूजन को कम करती है। खांसी के लिए अदरक की चाय सबसे ज्‍यादा कारगर होती है।

दो गिलास पानी को उबालकर, उसमें दो चम्‍मच घिसी हुई अदरक डालें और फिर इसे 15 मिनट तक उबालें। इसे हल्‍का ठंडा होने पर शहद मिलाकर पिएं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info